10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में नगर निगम उत्तर के लिए मतदान शुरू, सुबह से लगी कतारें

- 80 वार्ड में 296 प्रत्याशी आजमा रहे हैं भाग्य- सेनेटाइज करने के बाद मतदाताओं को दिया जा रहा प्रवेश
2 min read
Google source verification
जोधपुर में नगर निगम उत्तर के लिए मतदान शुरू, सुबह से लगी कतारें

जोधपुर में नगर निगम उत्तर के लिए मतदान शुरू, सुबह से लगी कतारें

जोधपुर. शहरी सरकार चुनने के लिए जोधपुर नगर निगम उत्तर (Jodhpur Nagar Nigam North) में गुरुवार सुबह 7.30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से ही नगर निगम उत्तर के 80 वार्डों में मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई। एक के बाद एक करके शहरवासी वोट डालते जा रहे थे। मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज करने के बाद उन्हें मतदान केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। मास्क के बगैर प्रवेश वर्जित है। नगर निगम उत्तर क्षेत्र में शहर का अधिकांश भीतरी क्षेत्र शामिल है। मतदान शाम 5.30 बजे तक चलेगा।

6 साल बाद जोधपुर में नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं। जोधपुर नगर निगम को दो भागों उत्तर और दक्षिण में विभाजित किया गया है। गुरुवार को उत्तर के 80 वार्ड में चुनाव है जहां 296 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। नगर निगम दक्षिण में एक नवंबर को चुनाव होंगे। वहां भी 80 वार्ड है।

625 बूथ बनाए गए हैं
नगर निगम उत्तर के 80 वार्ड में 625 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कुल मिलाकर 3 लाख 88 हजार 847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 99 हजार 505 और महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 89 हजार 339 है।

एक बूथ पर 850 से अधिक मतदाता नहीं
कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार 272 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं जिससे एक बूथ पर अधिकतम 850 मतदाता ही मतदान कर सकें। पहली बार मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले सैनिटाइज किया जा रहा है। हर बूथ के बाहर दो निगम कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मतदान समय 1 घंटे बढ़ाया गया है। लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रत्येक 25 वार्ड पर एक स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति भी पहली बार की गई है।