10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरब सागर में एक और नया चक्रवात, कल फिर आएंगे बादल

jodhpur news - क्यार ओमान के तट की ओर बढ़ा
less than 1 minute read
Google source verification
अरब सागर में एक और नया चक्रवात, कल फिर आएंगे बादल

अरब सागर में एक और नया चक्रवात, कल फिर आएंगे बादल

जोधपुर. अरब सागर में उठा भीषण चक्रवाती तूफान ‘क्यार’ ने अपनी दिशा मोड़ ली है और अब ओमान के तट के नजदीक है, जिसके कारण बुधवार को प्रदेश में बादलों की आवाजाही कम हो गई। गुरुवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन क्यार के पीछे लक्षद्वीप के पास अरब सागर में एक और कम दबाव का क्षेत्र बना है जो जल्द ही चक्रवाती तूफान का रूप लेगा। इसके कारण शुक्रवार और शनिवार को फिर से बादलों की आवाजाही होगी। गौरतलब है कि मानसून खत्म होने के बाद भारत में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उष्णचक्रवाती तूफान आते हैं।

सूर्यनगरी में बुधवार अलसुबह बादलों की हल्की आवाजाही थी, जिसके कारण तापमान 22.6 डिग्री रहा। दिन चढऩे के साथ धूप भी निकल आई। दिन में हल्के बादल रहे, जिसके कारण धीमी गति से पंखे चलाने पड़े। दोपहर में तापमान 35.2 डिग्री मापा गया। शाम ढलने के बाद मौसम सामान्य रहा। गुरुवार को रात के तापमान में गिरावट की उम्मीद है। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में भी बादलों की हल्की आवाजाही से रात का तापमान अधिक रहा। जैसलमेर में रात का पारा 23.2 व दिन का 31.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 25.4 व अधिकतम 36.2 डिग्री मापा गया।