
मामले की जांच करती पुलिस (फोटो पत्रिका नेटवर्क)
राजस्थान में जोधपुर के झंवर थाना क्षेत्र में कीटनाशक पीने से दो लड़कियों की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
बता दें कि पहली रिपोर्ट छोटू सिंह ने दी है। इसमें बताया गया कि बीते दिनों छह जून को उनकी बेटी रूप कंवर पानी के बदले भूलवश कीटनाशक पदार्थ पी लिया था। ऐसे में उसकी तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
झंवर थाना एरिया के बडला नगर निवासी लक्ष्मण राम जाट ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया था कि उनकी बहन ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके चलते उसकी मौत हो गई थी।
Updated on:
11 Jun 2025 10:27 am
Published on:
11 Jun 2025 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
