
science park science centre
जोधपुर नगर निगम के सामने बने रोमांचक, रोचक और खूबसूरत टूरिज्म स्पॉट साइन्स पार्क-साइन्स सेंटर का समय बदल दिया गया है। अब यह गर्मियों में छाया के समय खुला रहेगा और धूप के समय बंद रहेगा।
समय बदलने का आदेश जारी
दिन भर चली कवायद के बाद विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की निदेशक निवेदिता मेहरू ने साइन्स पार्क-साइन्स सेंटर का समय बदलने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश विभाग के क्यूरेटर को मिल भी गया है। अब इसका समय अब सुबह 9 से 1 बजे और शाम को 4 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। पहले यह समय समय सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक था। राजस्थान पत्रिका ने खबर छाप कर यह मुद़्दा उठाया था,इससे पत्रिका को बड़ी सफलता मिली है और यहां आना चाहने वाले लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
पत्रिका की खबर,आला अधिकारियों की पहल
राजस्थान पत्रिका एक्सपोज में 15 मई 2016 के अंक में गर्मी को देखते बच्चों को नहीं भेजते अभिभावक शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी और जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक की पहल पर इस बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की और पत्र व्यवहार किया गया।
कुछ दिक्कतें थीं
कुछ दिक्कतें थीं कि ठेके की शर्तोंं के अनुरूप ठेकेदार को मनाना मुश्किल था। इसके अलावा बड़े स्टाफ को दो शिफ्ट में बुलाना था। उच्चाधिकारी समय बदलने को तैयार हो गए थे, लेकिन वे शर्तों का उल्लंघन किए बिना काम करना चाहते थे। विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के अफसरों ने ठेकेदार से कहा कि वह मानवीय आधार पर समय बदलने के लिए तैयार हो जाए। तब ठेकेदार ने भी सहमति दे दी।
अफसरों से कहो मैं कह रहा हूं : कलक्टर
जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने अफसरों से बात की और शहर में प्रचंड गर्मी के कारण इस पर्यटन स्थल का समय बदलने के लिए कहा। अफसरों ने कुछ दिक्कतें बताईं। तब कलक्टर ने विभाग के अधिकारी से कहा, अफसरों से कहो कि मैं कह रहा हूं। तब वे राजी हो गए।
मंगलवार को अवकाश के दिन लगे रहे
हमेशा साइन्स पार्क व साइन्स सेंटर मंगलवार को बंद रहता है। कलक्टर ने उनसे जानकारी मांगी तो मंंगलवार के बावजूद विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के अफसर रुचि ले कर पाल कार्यालय और साइन्स पार्क व साइन्स सेंटर आते जाते रहे। उन्होंने कागजात जुटाए और पत्र व्यवहार किया।
-
अच्छा मुद्दा उठाया
पत्रिका ने यह अच्छा मुद्दा उठाया । वाकई इससे लोगों को राहत मिलेगी। अब लोगों को गर्मी में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
-रतन लाहोटी
संभागीय आयुक्त
जोधपुर
अब दिक्कत नहीं होगी
पत्रिका ने समय पर ध्यान दिला कर यह अच्छा काम किया है। अब पर्यटकों विशेषकर बच्चों को गर्मी में दिक्कत नहीं होगी।
-बिष्णुचरण मल्लिक
अंतिम आधा घंटे पहले तक टिकट मिलेंगे
पत्रिका ने हमें बता कर अच्छा किया। अब गर्मी गर्मी पार्क व सेंटर का समय बदल दिया गया है। साइन्स पार्क-साइन्स सेंटर का समय अब सुबह 9 से 1 बजे और शाम को 4 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। टिकट सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक ही मिलेंगे। जबकि शाम को 4 बजे से शाम 7.30 बजे तक ही टिकट मिलेंगे। क्यों कि व्यवस्थाएं करने के लिए आधा घंटा स्टाफ को भी चाहिए।
-केसरसिंह राजपुरोहित
क्यूरेटर व क्षेत्रीय अनुसंधान अधिकारी
विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग
जोधपुर
Published on:
18 May 2016 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
