जोधपुर। श्री श्रीयादे माता मंदिर का छठा पाटोउत्सव सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मसूरिया स्थित श्रीयादे मंदिर प्रांगण में सुबह हवन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों के साथ भीड़ भंजन बालाजी मंदिर के प्रमुख गादीपति संत श्री महाराज उपस्थित रहे। इस दौरान पूजा अर्चना कर मंदिर के गुंबद पर ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर कार्यकारीणी में नैना राम घोड़ेला, बिके घोडेला, जगदीश एणीया, बालकिशन घोडेला, गोपाल जाजपरा, कमल अजमेरिया, चंपालाल, विष्णु घोडेला और एडवोकेट सावार लाल प्रजापत मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ जीनगर समाज बिसलपुर के तत्वाधान में हनुमान, शिव एवं पार्वती की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी नेमीचंद जीनगर ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जो मंदिर स्थल से रवाना होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए फिर से मंदिर परिसर पहुंची, जिसमें सैंकडों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए भजनों पर झूम रही थीं। शोभा यात्रा के मंदिर पहुंचने पर पंडितों ने मंत्रोचार के साथ हनुमान, शिव एवं पार्वती की मूर्तियों की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की।
शाम में मुख्य आरती, महाप्रसादी एवं विशाल भजन संध्या आयोजन किया गया, जिसमें नामी भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम में जोधपुर समाजसेवी नेमीचन्द जीनगर, मंडोर प्रधान प्रतिनिधि मोहनलाल सेंगवा, बिसलपुर सरपंच प्रतिनिधि कानाराम जाणी, पूर्व सरपंच छौगाराम मूंदियाडा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।