
Lok Sabha Election 2024 : देश में आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। आचार संहिता लागू कर दी गई है, लेकिन पुलिस पहले से सक्रिय है। इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट की रिपोर्ट की मानें तो पिछले 16 दिन की कार्रवाइयों में राज्य के 33 जिलों में 38 लाख रुपए सहित 1793 लाख रुपए की शराब व ड्रग्स जब्त कर जोधपुर जिला प्रथम नम्बर पर है।
इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट ने एक से 16 मार्च सुबह 10.45 बजे तक की रिपोर्ट जारी की है। इसमें जोधपुर जिला प्रथम नम्बर पर है। जयपुर दूसरे और गंगानगर तीसरे नम्बर पर है। राज्य के 33 जिलों में भरतपुर सबसे निचले पायदान पर है। राज्य के 33 जिलों में 95.18945 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। इनमें से जोधपुर में 38,032 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। जोधपुर में पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण व फलोदी जिले शामिल हैं।
जोधपुर ग्रामीण व फलोदी में 13.70 करोड़ का माल जब्त
जोधपुर ग्रामीण और फलोदी जिले में वर्ष 2023 में 15 मार्च तक के आपराधिक आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अवैध शराब तस्करी की 37 एफआइआर दर्ज कर 23092 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। वहीं, एनडीपीएस एक्ट की 35 एफआइआर दर्ज की गई। 1742.721 एफआइआर दर्ज की गई। जो करीब 7.59 करोड़ रुपए की आंकी गई है। इसी तरह आम्र्स एक्ट की 24 एफआइआर दर्ज कर 8 अवैध हथियार और 6 कारतूस जब्त किए गए जा चुके हैं। वहीं, 8 हजार लीटर बायो डीजल, 97 टन अवैध बजरी व 21 वाहन जब्त किए गए हैं। इनकी कीमत 3.94 करोड़ रुपए बताई जाती है।
जोधपुर में कार्रवाइयों पर एक नजर
मद- जब्त माल- कीमत (लाख रुपए)
शराब- 4,780- 20.99144
ड्रग्स- 27,92.326- 1004.84
कीमती मेटल- 40.93- 426,74
(नोट : जब्त शराब की मात्रा लीटर में और ड्रग्स व कीमती मेटल की मात्रा किलो में है।)
Published on:
18 Mar 2024 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
