10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ गुना किराए पर हैदराबाद जा रहे थे 58 यात्री, थाने में गुजारी आधी रात

जिला प्रशासन की अनुमति लेकर बालेसर से हैदराबाद जा रही ट्रैवल्स एजेंसी की जिस स्लीपर बस को बासनी थाना पुलिस ने रविवार देर रात जब्त की थी, उसमें क्षमता से तेरह यात्री अधिक सवार थे। पुलिस का कहना है कि डेढ़ गुना अधिक किराए पर यात्रियों को हैदराबाद ले जाया रहा था।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur police arrested passengers going without permission

डेढ़ गुना किराए पर हैदराबाद जा रहे थे 58 यात्री, थाने में गुजारी आधी रात

जोधपुर. जिला प्रशासन की अनुमति लेकर बालेसर से हैदराबाद जा रही ट्रैवल्स एजेंसी की जिस स्लीपर बस को बासनी थाना पुलिस ने रविवार देर रात जब्त की थी, उसमें क्षमता से तेरह यात्री अधिक सवार थे। पुलिस का कहना है कि डेढ़ गुना अधिक किराए पर यात्रियों को हैदराबाद ले जाया रहा था। थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह का कहना है कि बालेसर से हैदराबाद जा रही स्लीपर बस जब्त की गई। जिला प्रशासन ने 45 यात्रियों को ले जाने की अनुमति दी थी, लेकिन जांच के दौरान बस में तेरह यात्री अधिक पाए गए थे।

यात्रियों से तीन-तीन हजार रुपए किराया लिया गया था। जो निर्धारित दर से डेढ़ गुना अधिक है। बस जब्त कर 13 यात्रियों का सोशल डिस्टेंसिंग का चालान बनाया गया। कार्रवाई का विरोध करने पर बस चालक व खलासी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बस मालिक ने दूसरी बस की व्यवस्था नहीं की तो यात्रियों को थाने में रखा गया। तड़के पुलिस ने अपने स्तर पर बस की व्यवस्था करवाकर बालेसर भिजवाया।पुलिस कार्रवाई से परेशान हुए यात्री

बस मालिक शम्भु कुमार सुथार का कहना है कि जिला कलक्टर की अनुमति से बस बालेसर से हैदराबाद जा रही थी। 45 की जगह कुछ यात्री अधिक बिठा लिए थे। बस का राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक व तेलंगाना का टैक्स भरा हुआ है। सारे दस्तावेज पास थे। फिर भी पुलिस ने जब्त की। पुलिस कार्रवाई से यात्री परेशान हुए। पुलिस ने यात्रियों को बालेसर ऑफिस तक छोड़ा, जहां से ट्रैवल्स कम्पनी की तरफ से सभी को घरों तक भिजवाया गया।