10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना जंग से जीतकर लौटा जोधपुर पुलिस का कांस्टेबल, रिपोर्ट पॉजीटव आने पर हुए थी घबराहट, नहीं हारी हिम्मत

कोरोना वायरस से लडऩे में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जिम्मा संभालने वाली पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर का सबसे पहले पॉजिटिव कांस्टेबल रशीद खान ने आखिरकार कोरोना को परास्त कर दिया। तेइस दिन तक मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अंतिम दो जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर रशीद को होम आइसोलेशन के लिए छुट्टी दे दी।
2 min read
Google source verification
jodhpur police constable coronavirus report came negative

कोरोना जंग से जीतकर लौटा जोधपुर पुलिस का कांस्टेबल, रिपोर्ट पॉजीटव आने पर हुए थी घबराहट, नहीं हारी हिम्मत

जोधपुर. कोरोना वायरस से लडऩे में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जिम्मा संभालने वाली पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर का सबसे पहले पॉजिटिव कांस्टेबल रशीद खान ने आखिरकार कोरोना को परास्त कर दिया। तेइस दिन तक मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अंतिम दो जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर रशीद को होम आइसोलेशन के लिए छुट्टी दे दी।

कांस्टेबल रशीद खान ने राजस्थान पत्रिका से कहा कि हॉट-स्पॉट उदयमंदिर क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे टीम के साथ करीब चालीस घरों में सर्वे किया था। संभवत: इस दौरान वह संक्रमित हो गया होगा। 12 अप्रेल को एमडीएम अस्पताल में जांच कराई थी। तेरह अप्रेल रात डेढ़ उसे पॉजीटिव होने का पता लगा था। एकबारगी सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक गई थी। दिलो-दिमाग में चिंतित हो गया था। पत्नी व पुत्र को भी क्वॉरंटीन किया गया था। पुत्र की रिपोर्ट नेगेटिव रही। जबकि पत्नी पॉजीटिव आई थी। पूरी तरह स्वस्थ्य होने पर उसे भी चार-पांच दिन पहले छुट्टी दे दी गई।

रशीद खान का कहना है कि पॉजीटिव आने पर भी उसने हौंसला नहीं खोया और हिम्मत बनाए रखी। अस्पताल में डॉक्टर व नर्सिंगकर्मी पूरी देखभाल करते थे। आठ-दस दिन तक उसे तीन गोली रोज दी जाती थी। फिर उसे ताकत की गोली दी जाने लगी। जो अभी भी ले रहा है। तेइस दिन भर्ती रहने के दौरान उसके पांच टेस्ट किए गए थे। अंतिम दो टेस्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। रशीद को पन्द्रह दिन होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश हैं। इसके बाद फिर से कत्र्तव्य निवर्हन के लिए तैयार है।

पुलिसकर्मियों को दिए कोरोना सेफ्टी चश्मे
शहर में कोरोना वॉरियर के रूप में विभिन्न चौराहों व गलियों में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में न आए। इसलिए गुरुवार को शहर के युवक अनश खान ने पुलिसकर्मियों में कोरोना स्पेशल चश्मे व हेयर कैप वितरित की। अनस खान ने बताया कि इन चश्मों से आंखों की सेफ्टी रहती है। इसके साथ ही ग्लब्ज, सेनेटाइजर भी बांटे।