10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंटेंनमेंट जोन से मुक्त होने पर मोहनपुरा कॉलोनी से कफ्र्यू भी हटा, अन्य पांच क्षेत्रों से भी पुलिस बल हटाने के आदेश

कोरोना वायरस संक्रमण से निजात मिलने पर कंटेंनमेंट जोन से मुक्त होने के बाद मोहनपुरा कॉलोनी में लगा कफ्र्यू भी गुरुवार को हटा दिया गया। वहीं, पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के पूर्वी जिले के पांच अन्य क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल भी हटाने के आदेश जारी कर दिए गए।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur police curfew relaxed in many parts of city

कंटेंनमेंट जोन से मुक्त होने पर मोहनपुरा कॉलोनी से कफ्र्यू भी हटा, अन्य पांच क्षेत्रों से भी पुलिस बल हटाने के आदेश

जोधपुर. कोरोना वायरस संक्रमण से निजात मिलने पर कंटेंनमेंट जोन से मुक्त होने के बाद मोहनपुरा कॉलोनी में लगा कफ्र्यू भी गुरुवार को हटा दिया गया। वहीं, पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के पूर्वी जिले के पांच अन्य क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल भी हटाने के आदेश जारी कर दिए गए। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए।

इसके तहत स्क्रीनिंग के बाद कॉलोनी में कोरोना संक्रमित व्यक्ति न पाए जाने पर मोहनपुरा कॉलोनी में लगा कफ्र्यू आदेश निरस्त कर दिया गया। कॉलोनी में गत एक मई को कफ्र्यू लगाया गया था। इसके अलावा महामंदिर थानान्तर्गत पावटा प्रथम पोलो, रातानाडा थानान्तर्गत आर्य समाज भवन व न्यू लोको रोड व उदयमंदिर थानान्तर्गत मोहनपुरा कॉलोनी व राठी बुक स्टॉल के आस-पास लगा अतिरिक्त पुलिस बल भी हटा दिया गया।


पाल लिंक रोड पर आवागमन शुरू

उधर, चीरघर मोड़ से मुदित मेंशन तक कंटेंनमेंट जोन से मुक्त किए जाने के बाद गुरुवार को पाल लिंक रोड से भी आवागमन शुरू कर दिया गया। शास्त्रीनगर थाने के सामने पाल लिंक रोड मोड़ पर लगा पुलिस का नाका हटा दिया गया।

कफ्र्यूग्रस्त एरिए में लिए 142 लोगों के सैंपल
शहर के कफ्र्यूग्रस्त उदयमंदिर थाना क्षेत्र के फतेहसागर गऊ घाट क्षेत्र में गुरुवार को उदयमंदिर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी डॉ अनिता शर्मा ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के 142 लोगों के सैंपल लिए है। उन्होंने बताया कि जांच में जिनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव होगी उनके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। शिविर में डॉ महेन्द्र सारस्वत, डॉ गौतम कनावर्ट, रमेशचंद हिणानिया, देवेन्द्र सिंह, जकिया नाज, शोभादेवी, निर्मल भाटी, प्रेम कंवर आदि चिकित्साकर्मी जांच में शामिल रहे।