10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर सडक़ हादसों की रोकथाम के लिए तैनात रहेगी यातायात पुलिस, रेलवे स्टेशन पर ही रहेगी विशेष निगरानी

होली व धुलंडी पर सडक़ हादसों की रोकथाम के लिए शहर के हर प्रमुख चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। जो तेज रफ्तार, स्टंट करने व नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur police get alert on holi 2020 festival

होली पर सडक़ हादसों की रोकथाम के लिए तैनात रहेगी यातायात पुलिस, रेलवे स्टेशन पर ही रहेगी विशेष निगरानी

जोधपुर. होली व धुलंडी पर सडक़ हादसों की रोकथाम के लिए शहर के हर प्रमुख चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। जो तेज रफ्तार, स्टंट करने व नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) के अनुसार होली पर सोमवार व मंगलवार को पुलिस की समुचित व्यवस्था रहेगी। हर प्रमुख चौराहे से यातायात पुलिस वाहन चालकों पर विशेष नजर रखेगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्यौहार पर वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाएं। खतरनाक स्टंट के साथ वाहन न चलाएं। शराब पीकर वाहन न चलाने का आग्रह किया गया है। ऐसा करते पाए जाने पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से आग्रह किया है कि यदि कोई व्यक्ति गलत गतिविधि में नजर आता है तो उसके बार में तुरंत पुलिस कंट्रोल में 0291-2650777, 2650729 नंबर पर सूचित करें अथवा नजदीक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को सूचित करें।

रेलवे स्टेशन पर चौकसी
होली के मद्देनजर अप्रिय वारदात से बचने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रविवार रात रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। आरपीएफ अधिकारी व जवानों के साथ प्लेटफॉर्म की बारीकी से जांच की। यात्रियों को अनजान लोगों से सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। लगेज की जांच की। ऐहतियात के तौर पर ट्रेनों की भी जांच की गई।