11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रॉन से निगरानी फिर भी कफ्र्यू में सड़कों पर उतर आए लोग, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दिखाई सख्ती

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कमिश्नरेट के सात थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू है। इसके बावजूद सुबह व शाम गली-मोहल्लों में चहल-पहल पर शुरू होने लग जाती है। इसी के चलते कफ्र्यूग्रस्त सात थाना क्षेत्रों में ड्रॉन से लगातार निगरानी रखकर कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज और नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification
jodhpur police is flying drone to keep watch in curfew areas

ड्रॉन से निगरानी फिर भी कफ्र्यू में सड़कों पर उतर आए लोग, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दिखाई सख्ती

जोधपुर. कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कमिश्नरेट के सात थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू है। इसके बावजूद सुबह व शाम गली-मोहल्लों में चहल-पहल पर शुरू होने लग जाती है। इसी के चलते कफ्र्यूग्रस्त सात थाना क्षेत्रों में ड्रॉन से लगातार निगरानी रखकर कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज और नोटिस भी दिए जा रहे हैं।

कफ्र्यूग्रस्त पुलिस स्टेशन नागौरी गेट, सदर बाजार, सदर कोतवाली व उदयमंदिर के अलावा पश्चिमी जिले में प्रतापनगर व देवनगर थाना क्षेत्रों में ड्रॉन की मदद से हर गली-मोहल्ले में निगरानी की गई। पुलिस ने ड्रॉन की मदद से रेलवे स्टेशन व सोजती गेट, नई सड़क, उम्मेद राजकीय स्टेडियम, दूध मंदिर रोड के चारों तरफ निगरानी रखी। इस दौरान कई जगह लोग घरों से बाहर नजर आए। जिनके खिलाफ पुलिस ने एफआइआर दर्ज की और नोटिस भी दिए।

वहीं, एसीपी नीरज शर्मा व देवनगर थानाधिकारी सोमकरण के नेतृत्व में पुलिस ने मसूरिया, बालाजी मंदिर रो व कफ्र्यू वाले क्षेत्र में ड्रॉन से निगरानी रखी। घरों में मिले क्षेत्रवासियों से समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली।

चार एफआइआर दर्ज, पांच गिरफ्तार
पुलिस स्टेशन बनाड़ ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर जाजीवाल गहलोतान निवासी सूरजाराम पुत्र ढगलाराम मेघवाल व खोखरिया में सांसी बस्ती निवासी किशनाराम पुत्र हीराराम सांसी को गिरफ्तार किया। वहीं, नागौरी गेट थाना पुलिस ने कागाज चौकी के सामने कलाल कॉलोनी निवासी मोहम्मद शरीफ पुत्र जहूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया। सदर बाजार थाना पुलिस ने कबूतरों का चौक निवासी सत्यप्रकाश पुत्र शिव पंवार और सदर कोतवाली थाना पुलिस ने बत्ता सागर निवासी कयूम पुत्र अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया।

292 वाहनों के चालान, 53 जब्त
लॉक डाउन व कफ्र्यू के बावजूद सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को 292 चालान बनाकर 53 वाहन जब्त किए। पुलिस के अनुसार कमिश्नरेट के पूर्वी जिले के थानों की पुलिस ने 99 वाहनों के चालान कर 17 वाहन जब्त किए। वहीं, पश्चिमी जिले के थानों की पुलिस ने 160 वाहनों के चालान कर 34 वाहन जब्त किए। इसी प्रकार यातायात पुलिस ने 33 चालान बनाकर 2 वाहन जब्त किए।