11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संक्रमित कांस्टेबल के संपर्क में कई पुलिसकर्मी होने से उड़ी अधिकारियों की नींद, फिर यूं आई जान में जान

उम्मेद राजकीय स्टेडियम चौकी में कांस्टेबल व पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने और इनके संपर्क वाले पुलिसकर्मियों से जुड़े होने का पता लगते ही पुलिस कमिश्नरेट में कई अधिकारियों के होश उड़ गए। इन्होंने खुद को सेनेटाइज कराया और आनन-फानन में संक्रमित कांस्टेबल के संपर्क वाले सिपाहियों को क्वारंटाइन कराकर जांच कराई गई।
2 min read
Google source verification
jodhpur policemen are in shock after constable found corona positive

संक्रमित कांस्टेबल के संपर्क में कई पुलिसकर्मी होने से उड़ी अधिकारियों की नींद, फिर यूं आई जान में जान

जोधपुर. उम्मेद राजकीय स्टेडियम चौकी में कांस्टेबल व पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने और इनके संपर्क वाले पुलिसकर्मियों से जुड़े होने का पता लगते ही पुलिस कमिश्नरेट में कई अधिकारियों के होश उड़ गए। इन्होंने खुद को सेनेटाइज कराया और आनन-फानन में संक्रमित कांस्टेबल के संपर्क वाले सिपाहियों को क्वारंटाइन कराकर जांच कराई गई। इनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी अधिकारियों की जान में जान आई।

दरअसल, गत तेरह अप्रेल को उम्मेद राजकीय स्टेडियम चौकी के कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी। उसकी पत्नी व पुत्र को क्वारंटाइन कराकर जांच के लिए स्वाब के नमूने लिए गए थे। चौकी में अन्य स्टाफ व उदयमंदिर थाने में कई सिपाही और होमगार्ड के नमूने भी लिए गए थे। दूसरे दिन कांस्टेबल की पत्नी व एक होमगार्ड भी पॉजीटिव निकले थे।

इस बीच, पुलिस अधिकारियों को पता लगा कि संक्रमित कांस्टेबल के संपर्क में पुलिस लाइन में कई और पुलिसकर्मी भी थे। एक पुलिसकर्मी कई दिन से कांस्टेबल के घर ही खाना खा रहा था। इस बीच, संक्रमित कांस्टेबल के घर खाना खाने वाला पुलिसकर्मी कमिश्नरेट में कई अधिकारियों से मिलता रहा और संपर्क में भी आया।

इन अधिकारियों को पता लगा तो होश उड़ गए। पुलिसकर्मी के संपर्क वाले अधिकारियों ने एक-दूसरे को अवगत कराकर सेनेटाइज किया। फिर उस पुलिसकर्मी व उसके सम्पर्क वाले सिपाहियों को क्वारंटाइन कराकर स्वाब के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी अधिकारियों को चैन की सांस आई। फिलहाल वो पुलिसकर्मी क्वारंटाइन सेंटर में हैं।

'जल्द स्वस्थ्य होंगे, दुगुने जोश से करेंगे कोरोना का मुकाबला'
कोरोना वायरस के संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों के साथ दीवार बनकर खड़ी पुलिस का एक कांस्टेबल व दो होमगार्ड संक्रमित हो चुके हैं। जबकि इनके संपर्क में आने वाले बीस अधिकारी व जवान दईजर स्थित रिसोर्ट में क्वारंटाइन हैं। स्वास्थ्य लाभ ले रहे पुलिस के इन जवानों ने जल्द स्वस्थ होकर लौटने और दुगुने जोश के साथ कोरोना से मुकाबला करने का संकल्प लिया।

स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों को दिए पीपीइ किट
जोधपुर स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की ओर से लॉकडाउन में सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों को 220 पीपीइ किट दिए गए। सीनियर डीओएम विजयसिंह के मार्गदर्शन में एसोसिएशन की ओर से पुलिसकर्मियों को 120 पीपीइ किट दिए गए। वहीं सीनियर डीओएम विजयसिंह व अन्य की ओर से 100 पीपीइ किट दिए गए।

पुलिसकर्मियों के लिए दिए एक हजार मास्क
ग्रीन गोड्स फाउंडेशन संस्था की ओर से डीसीपी पूर्व धमेंंद्र यादव को संस्था की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए कपड़े से बने एक हजार मास्क दिए गए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, संरक्षक पवन कुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, राधेश्याम शर्मा, तुलसीराम शर्मा उपस्थित थे। डीसीपी यादव ने संस्था का कोरोना महामारी में सेवाएं देने के लिए आभार जताया।