10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर प्रांत ने राम मंदिर के लिए संग्रह किए 100 करोड़

  राम मंदिर निधि समर्पण के प्रति शहरवासियों में उत्साह चरम पर
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर प्रांत ने राम मंदिर के लिए संग्रह किए 100 करोड़

जोधपुर प्रांत ने राम मंदिर के लिए संग्रह किए 100 करोड़

जोधपुर. राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में जोधपुर प्रान्त सबसे पहले 100 करोड़ निधि एकत्रित करने वाला प्रान्त बन गया है। प्रान्त कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी व सहकोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल ने बताया कि जोधपुर प्रान्त के सभी 21 जिलों में जबरदस्त उत्साह व कार्यकर्ताओं के समर्पण भावना से कार्य के कारण यह संभव हो सका है। अभियान के प्रांत प्रमुख महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, डॉ राम गोयल, ललित शर्मा सहित हर-गली मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का अथक प्रयास परिणामस्वरूप एक बड़ी राशि संग्रह हो सकी है। महानगर कोषाध्यक्ष शिवरतन राठी ने बताया कि जोधपुर से 21 करोड़ की निधि मंदिर निर्माण के लिए जमा हो चुकी है। कुड़ी सरस्वती नगर में महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में विहिप संघ कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर निधि संग्रहित की। दईजर गुफा के महंत 109 वर्षीय बालस्वरूप गिरी ने विहिप के महेंद्र सिंह गहलोत, मदन सिंह राजपुरोहित, विष्णु देवड़ा, वीरम देवड़ा, मनोज सिंह राजपुरोहित को निधि समर्पित की। नंदनवन नगर में समाजसेवी अचलचन्द रावल, कमलेश रावल, पीआर शर्मा, दाऊलाल डागा, प्रेमराज सोनगरा ने संघ के कांतिलाल ठाकुर, गिरधर गोपाल व अमित सोनी को चेक सौंपे। महामंदिर तीसरी पोल के बाहर स्थित राजीव नगर सेक्टर डी मौहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राठौड़ व उनकी पत्नी सरोज ने 51 हजार का चेक राम मंदिर निर्माण के लिए सौंपा।