1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAILWAY—-जोधपुर रेल मंडल ने 1911 करोड़ रुपए कमाई कर बनाया रिकॉर्ड

- माल ढुलाई से मिले सर्वाधिक 1269 करोड़

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 26, 2022

RAILWAY----जोधपुर रेल मंडल ने 1911 करोड़ रुपए कमाई कर बनाया रिकॉर्ड

RAILWAY----जोधपुर रेल मंडल ने 1911 करोड़ रुपए कमाई कर बनाया रिकॉर्ड

जोधपुर।

जोधपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 1911 करोड़ रुपए वार्षिक राजस्व हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है। वहीं मंडल पर ट्रेनों की समय पालना करीब 98 प्रतिशत रही। मंडल ने वर्ष 2021-22 के दौरान अपना हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1 अरब 911 करोड़ 33 लाख रुपए का वार्षिक राजस्व हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। मंडल ने माल ढुलाई से 1269 करोड़ रुपए , यात्रियों से 418 करोड़, अन्य कोचिंग राजस्व से 80 करोड़ व पार्सल तथा अन्य मदों से कुल 144 करोड़ रुपए का अब तक का राजस्व हासिल किया है। मंडल को इस वर्ष गत वर्ष की अपेक्षा 69 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने बताया कि मंडल ने अपने व्यवसाय में विकास करते हुए 1269 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया, जो वर्ष 2020-21 के मुकाबले 49 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष जोधपुर से देश से बाहर बांग्लादेश व नेपाल तक लदान किया गया। इसके अलावा जैसलमेर के सोनू से लाइम स्टोन के देश विभिन्न हिस्सों में लदान से भी जोधपुर मंडल को रिकॉर्ड राजस्व हासिल हुआ।

--

सुविधाओं के साथ बढ़े रेल यात्री
जोधपुर मंडल पर रेल दोहरीकरण व विद्युतीकरण जैसी सुविधाओं के साथ ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिली है। मंडल पर संचालित विभिन्न ट्रेनों में वर्ष 2020-21 के दौरान एक करोड़ 60 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जिसमें 2021-22 के मुकाबले सर्वाधिक 406 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

--

डीआरएम ने लिया रेलवे कॉलोनी में समस्याओं का जायजा
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने राइकाबाग स्थित रेलवे कॉलोनी का जायजा लिया और रेल कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।