11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों को एक क्लिक पर मिलेगी जोधपुर स्टेशन की जानकारी, एनजीटी के निर्देशों के बाद बनाई वेबसाइट

आमजन और रेल यात्रियों को एक क्लिक पर जोधपुर स्टेशन से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए वेबसाइट विकसित की गई है। इसके साथ ही जोधपुर स्टेशन देश के उन 37 स्टेशनों में शामिल हो गया है जहां नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर वेबसाइट बनाई जा चुकी है।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur railway station developed website as per NGT orders

यात्रियों को एक क्लिक पर मिलेगी जोधपुर स्टेशन की जानकारी, एनजीटी के निर्देशों के बाद बनाई वेबसाइट

अमित दवे/जोधपुर. आमजन और रेल यात्रियों को एक क्लिक पर जोधपुर स्टेशन से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए वेबसाइट विकसित की गई है। इसके साथ ही जोधपुर स्टेशन देश के उन 37 स्टेशनों में शामिल हो गया है जहां नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर वेबसाइट बनाई जा चुकी है। वेबसाइट का नाम जोधपुरस्टेशन डॉट इन है। उत्तर पश्चिम रेलवे में जयपुर व अजमेर स्टेशन पर भी इस प्रकार की वेबसाइट बनाई गई है।

आमजन के लिए उपयोगी
यह वेबसाइट आमजन के लिए उपयोगी होगी क्योंकि इस पर जोधपुर स्टेशन से संबंधित विभिन्न जानकारियां व फ ोटोग्राफ्स उपलब्ध है, जो उन्हें अपने मोबाइल व कंप्यूटर पर इंटरनेट के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। वेबसाइट पर स्टेशन पर खानपान स्टॉल, एटीएम, बुक स्टॉल, रेलवे कार्यालय, यात्री सहायता बूथ व जोधपुर के विभिन्न पर्यटन स्थलों सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाई गई है।

समस्याएं बता सकेंगे
इस वेबसाइट पर यात्री स्टेशन पर सुरक्षा, ट्रेन संचालन, बुकिंग, पार्र्किंग, वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, पार्सल, खानपान, टॉयलेट्स आदि सुविधाओं में परेशानी होने पर शिकायत कर सकेंगे। इसके अलावा यात्री सुझाव भी दे सकेंगे। यात्रियों की शिकायतों व सुझावों की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी व समाधान भी किया जाएगा।

इनका कहना है...
यात्रियों की सुविधा के लिए वेबसाइट बनाई गई है। इस पर यात्री स्टेशन पर होने वाली किसी परेशानी की शिकायत ऑनलाइन कर सकेंगे।
गोपाल शर्मा, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, जोधपुर मण्डल