10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वदेश लौटा अमरिका में फंसा जोधपुर का परिवार

इस परिवार का वर्किंग विजा सीमा समाप्त हो रहा था और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से स्वदेश वापसी की गुहार भी लगाई थी।
less than 1 minute read
Google source verification
स्वदेश लौटा अमरिका में फंसा जोधपुर का परिवार

स्वदेश लौटा अमरिका में फंसा जोधपुर का परिवार

जोधपुर.
अमरिका के रिजफील्ड शहर में फंसा जोधपुर मूल का एक परिवार बड़ी मशक्कतत के बाद स्वदेश पहुंच गया। इस परिवार का वर्किंग विजा सीमा समाप्त हो रहा था और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से स्वदेश वापसी की गुहार भी लगाई थी। राजस्थान पत्रिका ने यह मुददा उठाया और परिवार अपने देश लौट सका।

जोधपुर शहर के अजीत कॉलोनी के निवासी श्रवण डाबी और उनकी पत्नी सरोज अपने दो बच्चों के साथ रिजफील्ड शहर में रहते थे। लेकिन कोरोना काल में वहां स्थितियां खराब हो गई और उनका वर्किंग वीजा भी इसी माह समाप्त हो रहा था। जोधपुर निवासी उनके रिश्तेदार यशवंत परिहार ने भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरुण धनाडिया से मदद की अपील की। केंद्रीय मंत्री शेखावत तक यह बात पहुंचाई। शेखावत ने विदेश मंत्रालय और अमेरिका में भारतीय दूतावास से संपर्क कर श्रवण और उनके परिवार की वतन वापसी संभव कराई।
पत्रिका ने उठाया था मामला

राजस्थान पत्रिका ने 27 मई के अंक में अमरिका में फंसे जोधपुर के परिवार की वंदे भारत पुकार शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने इसको गंभीरता से लिया और परिवार की वतन वापसी संभव हो पाई।