
cricket----अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में चमकेगा जोधपुर का सितारा, रवि का अंडर 19 वल्र्ड टीम में चयन
जोधपुर।
अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक धाक जमा चुके जोधपर के ऑलराउंडर क्रिकेटर रवि बिश्नोई ने एक बार फिर जोधपुर का मान बढ़ाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आइसीसी) की ओर से अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अंडर 19 वल्र्ड इलेवन टीम में रवि का चयन किया गया है। रवि का चयन गत फरवरी माह में हुए अंडर 19 वल्र्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के कारण किया गया है। भारत से रवि के अलावा यशस्वी जायसवाला (मुम्बई) और कार्तिक त्यागी (उत्तर प्रदेश) का भी वल्र्ड इलेवन टीम में चयन किया गया है। आइसीसी वल्र्ड इलेवन टीम का कप्तान बांग्लादेश के अकबर अली को बनाया गया है।
-
वल्र्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए
गत जनवरी-फरवरी माह में दक्षिण अफ्रीका में हुए क्रिकेट वल्र्ड कप अंडर-19 में भारतीय टीम का हिस्सा रहे रवि ने टूर्नामेंट में 17 विकेट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। वल्र्ड कप फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट लिए थे। वल्र्ड कप में न्यूजीलैण्ड व जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिला। रवि ने इंडिया की अंडर-19 टीम के अलावा आइपीएल टीम में अपनी जगह बनाई है। आइपीएल नीलामी में रवि को किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ रुपए में खरीदा ।
--
आइसीसी वल्र्ड इलेवन में शामिल होना मेरे और देश के लिए गर्व की बात है। अब मेरा लक्ष्य इंडिया की सीनियर टीम में सलेक्ट होना है।
रवि बिश्नोई, क्रिकेटर
एकेडमी में पत्थर तक ढोए
रवि ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष व कड़ी मेहनत की। जिस स्पार्टन एकेडमी में रवि ने ट्रेनिंग ली, उस एकेडमी में रवि ने हाथों से पत्थर तक ढोए है। रवि के कोच प्रद्योतसिंह व शाहरुख पठान ने बताया कि उन्होंने रवि को कड़ी प्रेक्टिस कराई है। जिसका नतीजा देश ने देखा है।
--
Updated on:
08 Jun 2020 11:53 am
Published on:
08 Jun 2020 11:53 am
