10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जोधपुर के टेलेंट की हर तरफ मच रही धूम

जोधपुर.जोधपुर शहर ( Cultural Capital City Jodhpur ) का टेलेंट ( Talent of jodhpur ) आज हर जगह और फील्ड में धूम मचा रहा है। जोधपुराइट फनकारों की रोशनी से कई सेगमेंट जगमगा रहे हैं। पेश है जोधपुर के चंद टेलेन्टेड आर्टिस्ट्स ( Artists of jodhpur ) के बारे में नॉलेज :      
3 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Sep 02, 2019

Jodhpur's talent in entertainment industry is rising and shining everywhere

Jodhpur's talent in entertainment industry is rising and shining everywhere

एम आई जाहिर/ जोधपुर.कल्चरल कैपिटल सिटी जोधपुर ( Cultural Capital City Jodhpur ) में एक से बढ़ कर एक टेलेंट ( Talent of jodhpur ) है। सनसिटी का यूथ टेलेंट आज हर सेगमेंट और देश के कई शहरों में धूम मचा रहा है। ये टेलेंट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ( indian entertainment industry ) के अलग- अलग फील्ड और शहरों में अपने फन के जौहर दिखा रहे हैं। ब्लूसिटी के एेसे नामों की एक लंबी फेहरिस्त है, जिन्होंने शहर का नाम रोशन किया है। ये जोधपुराइट्स फैशन और बॉलीवुड व टेलीवुड के साथ-साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में भी धमाल मचा रहे हैं। पेश हैं सूरज के शहर के टेलेंट की ये चंद किरणें,आज जिनका हर तरफ उजाला है :

हरफनमौला पंकज बागरेचा ( Pankaj Bagrecha )
एमएबीए करने के बाद मुंबई में रहते हुए जोधपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। वे टीवी एंटरटेनमेंट फील्ड का एक जाना पहचाना नाम हैं। वे उभरते फनकारों को मंच देते हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटी के रूप में नॉन फिक्शन, प्रोग्रामिंग, टेलीविजन, रियलिटी शो, टेलेंट, आर्टिस्ट, सेलिब्रिटी मैंनेजमेंट, ईवंट और अवार्ड मैनेजमेंट के क्षेत्र में सक्रिय हैं। सिने अवार्ड, डान्स इंडिया, भारत के सर्वश्रेष्ठ सितारे की खोज, सारेगामापा और लिटिल चैम्प की टीम का हिस्सा रहे हैं। इन दिनों टीवी प्रोग्राम राइजिंग स्टार, खतरों के खिलाड़ी, डान्स दीवाने और बिग बॉस टीम के साथ काम कर रहे हैं।

मॉडल संगीता आईदासानी ( Sangeeta Aidasani )
फैशन की दुनिया में ब्लूसिटी टेलेंट गजब की धमाल मचा रहा है। ब्लूसिटी की फैशन डिजाइनर व मॉडल संगीता आईदासानी ने 21 अगस्त 2019 को देश के सबसे प्रेस्टीजियस फैशन शो लक्मे फैशन वीक में जोधपुर को रिप्रजेंट किया। यहां उन्होंने राजस्थान के मांडना से प्रेरित थापा आर्ट पर गारमेंट्स बनाए और वहां कई बड़े डिजाइनर्स के साथ एक स्टेज शेयर किया। लैक्मे में पांच दिन में मिली स्टाल में उन्हें खूब सराहना मिली व लोगों को राजस्थान की छवि उनके कपड़ों पर देख कर बहुत खुशी हुई। यहां कई फोटोग्राफर्स व स्टाइलिस्ट ने उनके कपड़े शूट्स के लिए चूज किए हैं।

फैशन स्टाइलिस्ट संध्या मेहता ( Sandhya Mehta )
जोधपुर जैसे शहर में मॉडलिंग और रैम्प वॉक का शौक रखना कुछ लोगों के लिए सपने जैसा है। सनसिटी की यूथ फैशन स्टाइलिस्ट संध्या मेहता ने मॉडलिंग फील्ड में कमाल कर दिखाया है। जोधपुर में मॉडलिंग का फन निखरने के बाद अब वे जयपुर में मॉडलिंग का जादू बिखेर रही हैं। उन्होंने होटल मैनेजमेंट में कॅरियर के साथ-साथ गुलाबीनगरी की फिजाआें में फैशन के रंग घोल दिए। संध्या ने डिजाइनर्स के लिए फोटो शूट और रैम्प वॉक शुरू किया। फैशन के फील्ड में उनके मॉडलिंग, रैम्प वॉक और फोटो शूट के जुदा अंदाज के नामी फैशन डिजाइनर्स और फैशन स्टाइलिस्ट भी कायल हैं।

सिंगर अनिरुद्ध व्यास ( Anirudh Vyas )
जोधपुर के नौजवान गायक, संगीतकार और म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध व्यास दादरा और नगर हवेली में रह कर जोधपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। वे म्यूजिक के फील्ड का एक उभरता सितारा हैं। सावन पर उनके गाने दिल को छू जाते हैं। उनकी म्यूजिक एलबम यू ट्यूब पर बहुत मशहूर है। उन्होंने लघु फिल्म रिबन में भी संगीत दिया है। उन्होंने गुजराती और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी पहचान बनाई है। अपने हुनर की वजह से उन्हें गुजरात व मुंबई में टेलेंट हंट का जज भी बनाया गया। उन्होंने एक्स फैक्टर के फनकारों और लोकल कलाकारों को एलबम में मौका भी दिया है।

म्यूजिशियन चिंटू सार्थक कल्ला ( Chintu Sarthak Kalla )
जोधपुर के म्यूजीशियन और संगीत निर्माता चिंटू सार्थक कल्ला वे मुंबई में रहते हुए जोधपुर का नाम रोशन कर रहे हैं।उन्होंने हम हैं योद्धा जो रुक जाना नहीं.ऩाम से अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस लीग टीम के लिए गाना बनाया। वहीं दुबई विश्व कप के लिए इंटरनेशनल इनडोर क्रिकेट लीग टीम के लिए मेन इन ब्लू शीर्षक से गीत की रचना की। वहीं गायकों आशा भोसले ( Asha Bhosle ), सुरेश वाडेकर ( Suresh Wadekar ) , कविता कृष्णमूर्ति ( Kavita Krishnamurthy ), अलका याज्ञनिक( Alka Yagnik ) व शान ( Shaan ) आदि के लिए संगीत रचनाएं बनाई हैं। उनकी संगीत निर्देशक के रूप में पिंकी ब्यूटी पार्लर और नुसरतजहां फिल्में जल्द रिलीज होने वाली हैं। वे आगामी फिल्म बम चिकी बम के लिए भी काम कर रहे हैं।