10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जवाई नहर में जोधपुर के दो भाई डूबे, चार को बचाया

- बम्बा मोहल्ला के थे दोनों भाई- रात को निकाले शव बाहर
less than 1 minute read
Google source verification
जवाई नहर में जोधपुर के दो भाई डूबे, चार को बचाया

जवाई नहर में जोधपुर के दो भाई डूबे, चार को बचाया

जोधपुर. पाली जिले में सुमेरपुर थानान्तर्गत जवाई बांध के हवा महल के पास से निकलने वाली जवाई नहर में शुक्रवार शाम जोधपुर के बंबा मोहल्ला में रहने वाले दो भाई डूब गए। चार अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल सुमेरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल व मौके पर मौजूद थे। इधर, दोनों भाइयों की मौत से बम्बा मोहल्ला में रहने वाले परिवारों पर कहर टूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर परिजनों को ढाढस बंधाते रहे।

सुमेरपुर थानाधिकारी रविंद्र खींची के अनुसार जोधपुर में बम्बा मोहल्ला व फालना में रहने वाले छह युवक जवाई बांध के पास स्थित ननिहाल आए थे। वे यहां से बांध के हवा महल क्षेत्र पहुंचे। यहां जवाई नहर निकलती है। जवाई बांध से सिंचाई के लिए दूसरी पाण शुक्रवार शाम 6 बजे बंद होने से पानी के कम वेग की जानकारी होने पर सभी छह युवक नहाने और मछलियां पकडऩे के लिए जवाई नहर में उतर गए।
इस दौरान वे नहर में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आस-पास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीओ रजत बिश्नोई, प्रशिक्षु आरपीएस प्रतीक व गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जबकि जोधपुर में बम्बा मोहल्ला निवासी अरशद अली (23) पुत्र इंसाफ अली व उसका भाई इरशाद अली (26) की बाहर निकालने तक मृत्यु हो चुकी थी। जांच के बाद शव सुमेरपुर के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

इनका उपचार जारी
बंबा मोहल्ला में छोटी मस्जिद निवासी इमरान पुत्र इकबाल खान, फालना निवासी फकरूद्दीन पुत्र अकबर खान, मोहसीन पुत्र इकबाल खान व छोटू खान पुत्र अल्लाह बख्श को बचा लिया गया। इमरान की हालत गंभीर बताई जाती है।