मंगल ने बताया कि उन्हें फोटोग्राफी बचपन से ही पसंद थी लेकिन फैमिली प्रेशर के चलते पढ़ाई पूरी की और सरकारी नौकरी में बिजी हो गए। इस बीच मोबाइल फोन का चलन बढऩे पर उन्हें अपनी हॉबी याद आई। यह शौक परवान चढऩे लगा और शहर के छायाकारों से जुडकऱ इस विषय की बारीकियां सीखीं। उनका मनाना है कि फोटोग्राफी में कॉम्पोजिशन जरूरी है। वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और स्ट्रक्चर फोटोग्राफी के साथ कैंडिड्स क्लिक करना लुभाता है। शहर के फोटोग्राफर अमित सांखला और विक्रम गहलोत को वह अपना आइडल मानते हैं। जांगिड़ कहते हैं कि हॉबी जिंदा रखने से व्यक्ति को स्ट्रेस नहीं रहता। जॉब पैसा देती है और हॉबी सैटिस्फैक्शन।