10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंदन-दुबई की तर्ज पर लूपिंग सिस्टम से चलेगा जोधपुर का यातायात

- प्रसिद्ध आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया ने दिया प्रजेटेंशन - जनप्रतिनिधि, व्यापारिगण और अधिकारियों ने बारीकी से देखा प्रोजेक्ट  
less than 1 minute read
Google source verification
लंदन-दुबई की तर्ज पर लूपिंग सिस्टम से चलेगा जोधपुर का यातायात

लंदन-दुबई की तर्ज पर लूपिंग सिस्टम से चलेगा जोधपुर का यातायात

जोधपुर।

शहर का सबसे व्यस्त और जाम रहने वाले क्षेत्र जालोरी गेट, सोजती गेट, रेलवे स्टेशन व नई सडक़ पर यातायात सिस्टम बिना रुके चलेगा। इस बात पर शायद एकाएक यकीन नहीं होगा लेकिन शहरी विकास एवं आवासन विभाग व जेडीए मिलकर कुछ ऐसी ही प्लानिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक लाइट फ्री लूपिंग सिस्टम के जरिये शहर के बढ़ते यातायात को नियंत्रित करने की कवायद की जा रही है। इसी को लेकर बुधवार को प्रसिद्ध आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया व उनकी टीम ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व व्यापारियों के साथ अन्य लोगों के समक्ष प्रजेंटेशन दिया।

प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास व आवासन विभाग भास्कर आत्माराम सावंत ने कहा कि लूप ट्रेफिक सिस्टम व हेरिटेज सौन्दर्यकरण गुड गर्वेंस प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि इसे केवल छोटा इंजिनियरिंग प्रोजेक्ट ना माने। संवाद व समन्वय से महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। यह प्रोजेक्ट सभी शहरवासियों का है व सभी मिलकर इसे सफल बनाएंगे। उन्होंने डिजाइन की सराहना की। इस प्रजेंटेशन में संभागीय आयुक्म डॉ राजेश शर्मा, शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा ने अपनी बात रखी। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह की ने कहा कि तीन माह में कई अधिकारियों ने इस पूरे लूप पर पैदल चलते हुए बारीकी से निरीक्षण किया है। जेडीए आयुक्त कमर चौधरी ने एलिवेटेड रोड के साथ ही इस लूप सिस्टम को विकसित करने की बात कही। नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व सिंह तोमर, डॉ अमित यादव, डीसीपी राजेश मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार कलाल, जेडीए सचिव हरभान मीणा, आरटीओ रामनारायण बडगूजर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नाथूसिंह भाटी व अन्य मौजूद थे।