
हाई-वे पर दौड़ता ट्रक बना आग का गोला
भावी (जोधपुर) . बूंदी से जोधपुर डिलेवरी के लिए आ रहे तेल के डिब्बों से भरे ट्रक में हाई-वे पर आग लगने से ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक में सवार चालक व खलासी ट्रक की रफ्तार धीरे कर जान बचाने के लिए कूद गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पीपाड़ पुलिस ने बताया कि खाद्य तेल के डिब्बों से भरा ट्रक बूंदी से जोधपुर मंडी में डिलेवरी के लिए आ रहा था। रात्रि करीब दो बजे हाई-वे पर चलते ट्रक में वायरिंग मे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया।
सूचना कर जोधपुर से तीन दमकल घटनास्थल पर बुलाई गई। देर रात दमकलों ने पाया आग पर काबू। ट्रक चालक बूंदी निवासी रिन्कू सिंह (22) व खलासी सरबजीतसिंह ने चलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
डांगियावास पुलिस थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि हाई-वे पर देर रात को ट्रक मे आग लगने से हाइवे से गुजरने वाले वाहनो के रास्ते को कुछ समय के लिए डायवर्ट करवाया। सुबह करीब 4 बजे तक दमकलों ने आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक के आगे का हिस्सा खाक हो गया।
Updated on:
19 Nov 2019 12:15 am
Published on:
19 Nov 2019 12:15 am
