11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur Violence LIVE Update – यहां मंदिर में अभिषेक हुआ तो बाहर दुआओं का चला दौर, देखें Video..

Jodhpur Violence LIVE Update - जोधपुर में फिर से खिलने लगे सदभावना के पुष्पपरकोटे के भीतरी शहर में साकार हुई गंगा यमुनी संस्कृति
2 min read
Google source verification
Jodhpur Violence LIVE Update - यहां मंदिर में अभिषेक हुआ तो बाहर दुआओं का चला दौर, देखें Video..

Jodhpur Violence LIVE Update - यहां मंदिर में अभिषेक हुआ तो बाहर दुआओं का चला दौर, देखें Video..

Jodhpur Violence LIVE Update - अपणायत के शहर जोधपुर में 3 मई को हुए उपद्रव के बाद शहर में भाईचारे और सद्भभावना के फूल एक बार फिर से खिलने लगे है। परकोटे के भीतरी शहर में खाण्डा फलसा स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को भगवान शिव के दुग्ध व पंचामृत अभिषेक के दौरान हिन्दू श्रद्धालुओं के साथ मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंद लोग भी शहर में अमन और शांति के लिए दुआ करते नजर आए।

सदियों से गंगा यमुनी तहजीब की मिसाल रहे जोधपुर शहर में 2 मई की रात झण्डा लगाने व 3 मई की सुबह नमाज के बाद भड़की हिंसा बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। पिछले 5 दिन से जारी कर्फ्यू में कुछ देर मिली ढील से आंशिक राहत जरूर मिली लेकिन कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में घरों में कैद दोनों ही समुदाय के लोग अमन शांति के लिए एक जुट है। इस बीच दूधेश्वर शिव मंदिर में वेद मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन और शांति के लिए दुआएं मांगते एक सुखद नजारा देखने को मिला। दोनों ही समुदाय के लोगों ने बताया कि वे चाहते हैं कि शहर में फिर से वो पुराने दिन जल्द लौट आए ताकि कर्फ्यू नाम जिंदगी में फिर से कभी दुबारा सुनने को नहीं मिल सके। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान समाजसेवी राजेन्द्र बोराणा ने शहर में शांति के लिए पुष्य नक्षत्र में रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर के पुजारी कैलाश ओझा ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुस्लिम समुदाय के गफूर खां और व क्षेत्रवासियों ने भी अल्लाह से शहर में शांति के लिए दुआएं की।

दोनों ही समुदाय के लोगों ने बताया कि वे चाहते हैं कि शहर में फिर से वो पुराने दिन जल्द लौट आए ताकि कर्फ्यू नाम जिंदगी में फिर से कभी दुबारा सुनने को नहीं मिल सके। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान समाजसेवी राजेन्द्र बोराणा ने शहर में शांति के लिए पुष्य नक्षत्र में रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर के पुजारी कैलाश ओझा ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुस्लिम समुदाय के गफूर खां और व क्षेत्रवासियों ने भी अल्लाह से शहर में शांति के लिए दुआएं की।