
जोधपुर. फिल्म और थिएटर की हस्तियों महीपाल, सज्जन और ओम शिवपुरी के शहर जोधपुर में भी अदाकारी की एक यादगार पाठशाला लगेगी। बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों में रोचक, मनोरंजक और ज्ञानवद्धृक अंदाज में एक्टिंग सीखने का यह एक सुनहरा और यादगार मौका होगा।एक्टिंग की पाठशाला और थिएटर के टिप्स राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी सूर्यनगरी जोधपुर के एक्टिंग के इच्छुक बच्चों को थिएटर से जोडऩे के लिए जोधपुर लोर संस्थान की मेजबानी में एक अप्रेल से महावीर पब्लिक स्कूल में एक महीने बाल रंगकर्म प्रशिक्षण कार्यशाला सजेगी।
नाटक भी तैयार होगा
रंगकर्मी व जोधपुर लोर संस्थान की सह संस्थापक शिल्पा मृदुल ने बताया कि कार्यशाला में फि ल्मों,टीवी व थिएटर से जुड़ी कई हस्तियां जहां ट्रेनिंग देंगी, वहीं इस दौरान प्रेैक्टिकल रूप से नाटकों के मंचन के रिहर्सल के साथ ही एक प्ले भी तैयार किया जाएगा, वर्कशॉप के समापन के बाद इसका जोधपुर के टाउन हॉल में मंचन किया जाएगा।