11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेलिब्रिटीज के घर की शान बढ़ा रहा जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट

- देसी विदेशी हस्तियों के घर सजे हैं जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट से - फिल्मी हस्तियां, राजनेता खिलाड़ी शामिल - देश से हैण्डीक्राफ्ट वस्तुओं के कुल निर्यात में करीब 20 प्रतिशत हिस्सा जोधपुर का
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 21, 2019

jodhpur

सेलिब्रिटीज के घर की शान बढ़ा रहा जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट

जोधपुर।

हैण्डीक्राफ्ट क्षेत्र में सूर्यनगरी के बढ़ते प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देशी-विदेशी हस्तियां भी जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट की मुरीद है। यहां आने वाले देश-विदेश के हर वीआइपी चाहे वो नेता हो या अभिनेता जोधपुरी हस्तशिल्प के प्रति अपनी चाह को नहीं छिपा पाते है। देश से हैण्डीक्राफ्ट वस्तुओं के कुल निर्यात में करीब 20 प्रतिशत हिस्सा जोधपुर का है। जोधपुर से लकड़ी के अलावा लोहा, मेटल, स्टोन व टेक्सटाइल आयटम्स का भी एक्सपोर्ट कर शहर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है ।

-----

अमरीकी राजदूत मलफोर्ड से लिज हर्ले व मेडोना मुरीद

कई अन्तरराष्ट्रीय हस्तियों के घर जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट से सजे है। इनमें भारत में अमरीकी राजदूत रहे डेविड मलफोर्ड जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट के कायल रहे और अमरीका स्थित उनका मकान जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों से सजा है। मलफोर्ड हैण्डीक्राफ्ट आयटम्स की खरीदारी के लिए कई बार जोधपुर आ चुके है । मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री लिज हर्ले ने अपने बैडरूम का फर्नीचर निर्यातक डॉ भरत दिनेश से डिजाइन कराया है। मशहूर अंग्रेजी पोप गायिका मेडोना के घर की साज सज्जा में जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट का उपयोग हुआ है। मेडोना को जोधपुरी हैण्डीलक्राफ्ट इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने फॉर्म हाउस पर भी फर्नीचर के लिए भी जोधपुर को ही चुना। इनके अलावा भी कई विदेशी हस्तियां जोधपुर से हैण्डीक्राफ्ट खरीदती रहती है।

--

देश की कई हस्तियां को भी भाया

जोधपुर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट की कायल है। गौरी खान ने निर्यातक प्रियेश भंडारी से अपने इंटीरियर डिजाइन स्टोर में प्रोडक्ट्स जोधपुर से खरीदे है। उनके बंगले मन्नत में भी जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट सजा हुआ है। हैण्डीक्राफ्ट आयटम्स की खरीदारी के लिए वह अक्सर जोधपुर आती रहती है। प्रियेश ने बताया कि उनके यहां से सांसद व फिल्म अभिनेता सुनिल दत्त की बेटी प्रिया दत्त भी उनके यहां से खरीदारी करती है। भाग मिल्खा भाग, रंग दे बसंती जैसी सुपरहिट फिल्मों के निदेशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपने घर व फॉर्म हाउस के लिए फर्नीचर जोधपुर के निर्यातक अजय शर्मा से डिजाइन कराया है। इनके अलावा फिल्म अभिनेता सुनिल शेट्टी की पत्नी, मनिंदरजीतसिंह बिट्टा, क्रिकेटर कपिल देव, केन्द्रीय मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी भी जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट के मुरीद है।

-----