8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur: दामाद की शिकायत पर ससुराल में इनकम टैक्स की कार्रवाई, 18 लाख जब्त, जानें पूरा मामला

जोधपुर में दामाद की नाराजगी ससुर को महंगी पड़ी। दामाद की शिकायत पर आयकर विभाग ने ससुर के आवास पर छापा मारा और काली कमाई के 18 लाख रुपए व जमीन बेचान के कागजात जब्त किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 12 Jul 2025, 12:11 PM IST

जोधपुर में दामाद की नाराजगी ससुर को महंगी पड़ी। दामाद की शिकायत पर आयकर विभाग ने ससुर के आवास पर छापा मारा और काली कमाई के 18 लाख रुपए व जमीन बेचान के कागजात जब्त किए हैं। आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह जोधपुर में एक किसान और एक प्रॉपर्टी कारोबारी के यहां छापा मारा। यह छापा दामाद की शिकायत पर ससुराल में मारा गया। किसान ने प्रॉपर्टी कारोबारी को छह करोड़ रुपए में जमीन बेची थी। किसान के पास 18 लाख रुपए कैश मिले और जमीन की बेचान के दस्तावेज भी मिले। शाम तक इनकम टैक्स ने 18 लाख रुपए जब्त करके अन्य कागज भी अपने कब्जे में ले लिए।

कम डीएलसी रेट बताकर सौदा

यह 12 बीघा जमीन थी, जिसकी डीएलसी रेट 65 लाख रुपए बताकर छह करोड़ रुपए में सौदा किया गया। बेचान के दस्तावेज अफसरों को मिल गए, इससे साबित हो गया कि लेनदार और देनदार दोनों के मध्य सौदे में इनकम टैक्स चोरी की गई है। अब विभाग दोनों को नोटिस के साथ समन जारी करेगा और टैक्स की राशि जुर्माना सहित वसूलने की संभावना है।

दामाद ने मांगा था अपना हिस्सा

जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों में केवल बेटियां ही हैं। इन्हीं में से एक परिवार की बेटी और दामाद ने जमीन के सौदे में अपने हिस्से की मांग को लेकर विवाद किया। पिता ने बेटी- दामाद को 50 लाख रुपए से अधिक की राशि दे भी दी, लेकिन दामाद ने शिकायतें करना जारी रखा। दामाद की इन्हीं शिकायतों में से एक आयकर विभाग को भी भेजने की आशंका है, जिससे विभाग को सौदे की असलियत की जानकारी मिली।

पंजीयन कार्यालय से जुटाए सबूत

आयकर विभाग को सौदे की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने स्थानीय पंजीयन कार्यालय से सौदे से जुड़े दस्तावेज जुटाए और दोनों पक्षों के बैकग्राउंड की जांच की। जांच में टैक्स चोरी के ठोस सबूत मिले हैं।