7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम गहलोत के भाई की दुकान का चोरों ने तोड़ा ताला, पर चोरी करने में रहे नाकाम, पुलिस चुप

CM Gehlot Brother Shop Thieves : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई की दुकान का ताला तोड़ा। आप हैरान हो गए होंगे। उधर पुलिस भी बगले झांक रही है।

2 min read
Google source verification
ashok_chandna_5.jpg

Ashok Gehlot

जोधपुर से एक बड़ी खबर। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के भाई की दुकान में चोरों ने सेंध लगाई। दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद जब अंदर लगे ताले की तोड़ने की बात हुई तो वह विफल हो गए। उसके बाद उन्हें जो कुछ मिला वही लेकर चले गए। अधिक नुकसान नहीं हुआ है। सूचना के बाद पुलिस के आला अफसरान मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस अफसरान कुछ भी जवाब देने से कतरा रहे हैं। पर सीएम गहलोत के भाई की दुकान में चोरी ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया।

चोर निराश, कुछ हाथ नहीं लगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर के व्यस्ततम पावटा चौराहे पर उनके भाई अग्रसेन गहलोत की अनुपम कृषि नाम से दुकान है। इस दुकान में कृषि सम्बंधी सामान बिकते हैं। अनुपम कृषि दुकान पर शुक्रवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। दुकान के मेन गेट ताला तोड़ दिया। पर अंदर गेट का ताला नहीं टूट पाया। तो निराश होकर जो भी हाथ लगा उसे लेकर निकल गए। उसके बाद चोरों ने पास में तुलसी मेडिकल स्टोर की दुकान पर चोरी की और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें - अलमारी में रखे आईजीएसवाई में मुफ्त में मिले मोबाइल में लगी आग, महिला shocked

उदय मंदिर पुलिस थाने में दर्ज कराई चोरी की शिकायत

सुबह ताले टूटने की जानकारी मिलने पर सीएम गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत खुद दुकान पर आए दुकान का शटर टूटा हुआ मिला। पर कांच का दरवाजा सुरक्षित मिला है। इस पर अग्रसेन गहलोत ने उदय मंदिर पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

कुछ भी बोलने से कतरा रहे पुलिस अफसर

चोरी के इस पूरे घटनाक्रम में उदय मंदिर थाना अधिकारी प्रेमदान कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। कुछ वक्त पहले जोधपुर जिला सुर्खियों में रहा है। जानकारी के अनुसार कुछ महीने पूर्व इसी जगह पर जोधपुर में गैंगरेप हुआ था। आज एक बार फिर रात्रि कालीन गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर अग्रसेन गहलोत कुछ कहने से मना कर दिया है। कहा कि मैंने ऊपर तक जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें - चोरी का अजीबोगरीब केस, 7 साल बाद थाने से आया फोन - पहचान कर जूते ले जाओ, असमंजस में पीड़ित, जानें पूरा सच