10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायरा भरने गांव गए घरवाले, पीछे ताला तोड़ किया हाथ साफ

- बनाड़ रोड पर अरिहंत नगर में मकान के ताले टूटे - मेले में व्यस्त पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर
2 min read
Google source verification
jwellery and cash stolen from house

मायरा भरने गांव गए घरवाले, पीछे ताला तोड़ किया हाथ साफ

जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत नांदड़ा रोड पर अरिहंत नगर स्थित सुने मकान के ताले तोडक़र चोरों ने हाथ साफ कर लिया। घरवालों के मायरा भरने गांव में होने का फायदा उठाकर चोरों ने सोने की तीन अंगूठी व ५४ हजार रुपए चुरा लिए।

मूलत: बांवरला हाल अरिहंत नगर निवासी दिनेश विश्नोई ने बताया कि रिश्तेदार की शादी में मायरा भरने के लिए पत्नी के साथ गत ११ सितम्बर की रात गांव गया था। पीछे मकान में कोई नहीं था। गांव से गुरुवार सुबह यहां मकान पर लौटे और मुख्य गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो दरवाजे का ताला व कूंदा टूटा हुआ था। अंदर कमरे में अलमारी व लॉकर टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने लोहे की अलमारी के साथ ही रसोई की अलमारियां तक खंगाल ली। अलमारी के लॉकर से सोने की तीन अंगूठियां, ५४३०० रुपए व कुछ अन्य सामान चुरा लिया।
मकान मालिक ने बनाड़ थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। मकान मालिक का कहना है कि थाने वालों ने पुलिस के गणेश चतुर्थी के मेले में व्यस्त होने का बताकर सुनवाई तक नहीं की।

------------------------------------------------------------

दिनदहाड़े मकान में चोरी का प्रयास, लोगों ने दो जनों को पकड़ पुलिस को सौंपा
जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर ११ व २३ स्थित सुने दो मकान में गुरुवार दिनदहाड़े युवकों ने सेंध लगाई और चोरी नीयत से अंदर घुस गए, लेकिन मोहल्लेवासियों की सजगता के चलते दोनों को पकड़ लिया और पिटाई के बाद चौहाबो थाना पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार सेक्टर ११ स्थित सुने मकान की खिडक़ी की प्लाई तोडक़र दोपहर में एक युवक घर में जा घुसा। मकान मालिक कमला नेहरू नगर स्थित अपने दूसरे मकान पर गए हुए थे। आस-पास के लोगों ने युवक को अंदर घुसते देख संदेह होने पर मकान मालिक को फोन कर बुला लिया। मोहल्लेवासी व मकान मालिक दबे पांव मकान में घुसे और बालोतरा में हीरो बा की ढाणी निवासी सांवलराम पुत्र रामाराम बावरी को पकड़ लिया और जोरदार पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मकान मालिक आशीष बोहरा की तरफ से मामला दर्ज कर सांवलराम को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी पूर्व में तीन बार मकान में चोरी की नीयत से घुसा था।

सेक्टर २३ स्थित मकान में दिनदहाड़े एक युवक ने सेंध लगाई। लोहे के पाइप से ताले तोडक़र अंदर जा घुसा, लेकिन आस-पास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों की सजगता के चलते पिंटू राव को पकड़ लिया गया। जिसे बाद में हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस को सौंप दिया गया।