10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब प्रशासन ने नहीं की पहल तो एेसे हुआ भक्त शिरोमणी मीरा बाई की मूर्ति का अनावरण

जेडीए ने लगवाई मूर्ति, कई माह अनावरण नहीं हुआ तो संस्थाओं ने कर दिया
less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur,aiims,tourist attraction,Rajput Karni Sena,Meera Bai Aiims Jodhpur,jda jodhpur,meera bai,

जब प्रशासन ने नहीं की पहल तो एेसे हुआ भक्त शिरोमणी मीरा बाई की मूर्ति का अनावरण

जोधपुर.
जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से एम्स परिसर के समीप लगाई गई भक्त शिरोमणी मीरा बाई की मूर्ति का अनावरण रविवार को संस्थाओं ने दिया। इसके बाद मूर्ति का पूजन भी किया गया।

राजपूत करणी सेना, राव जयमल मेड़तिया यूथ ब्रिगेड और जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन की ओर से कुछ दिन पहले एक प्रेस वार्ता कर कहा गया कि यदि प्रशासन व सरकार 15 दिन में इस मूर्ति का अनावरण करती है तो ठीक, वरना ये संगठन मिलकर अनावरण करेंगे। राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव मानसिंह मेड़तिया ने बताया समय सीमा समाप्त होने के बाद भी प्रशासन ने किसी प्रकार की रुचि नहीं दिखाई। इस पर संस्थाओं से जुड़े सदस्यों ने आमजन को साथ लेकर मूर्ति का अनावरण कर दिया। इस मौके पर रावजयमल मेड़तिया यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह तनावड़ा, जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष भवानीसिंह, विरेन्द्रसिंह नरूका, मदनसिंह, महेन्द्रसिंह भलूरी, पन्नेसिंह, प्रतापसिंह, भंवरसिंह, पप्पाराम सोऊ, प्रहलादसिंह, महेन्द्र चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

आचार संहिता से पहले लगी थी मूर्ति

इस मूर्ति को लगाने के लिए जेडीए ने टैंडर जारी किए थे। करीब 10 लाख का खर्च आया। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से करीब एक सप्ताह पहले मूर्ति को एम्स के समीप स्थापित कर दिया। तब से लेकर अब तक यह ढकी हुई थी।