
Kehar Singh said that the purpose is to cherish the memories of Manohar Singh
एम आई जाहिर / जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिमाचल के प्रख्यात पूर्णकालिक रंगकर्मी केहरसिंह ठाकुर ( Keharsingh ) का कहना है कि 'मनोहरसिंह ' की याद में नाटक कर हम उनके रंगमंच और फिल्मी दुनिया को दिए गए योगदान को याद कर रहे हैं। उन्होंने नाटक 'मैं मनोहरसिंह हूं' ( Mein Manoharsingh hoon ) के मंचन से पहले पत्रिका से एक मुलाकात ( interview ) में यह बात कही। निर्देशक और डिजाइनर केहरसिंह ने कहा कि हमारी 40 लोगों की रेपेटरी है और हम अपने यहां के इस बड़े फनकार को याद करने के लिए खुद ही अपने स्तर पर निकल पड़े हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से शीर्ष फनकार मनोहरसिंह स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।ध्यान रहे कि शीर्ष अदाकार मनोहरसिंह ने रंगमंच पर तुगलक और टीवी पर तमस धारावाहिक में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का मन मोह लिया था। वहीं देश की राजनीति की चूलें हिला देने वाले जोधपुर के अमृत नाहटा की फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' में मुख्य किरदार निभाया था। इसके अलावा 'मैं आजाद हूं, 'तिरंगा','डेडी'और 'दामुल' के माध्यम से सेल्युलाइड का शाहकार रचा था।
Published on:
04 Feb 2020 11:02 pm
