4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर व जयपुर में खुलेंगे खादी प्लाजा- विश्नोई

फलोदी. अब जोधपुर व जयपुर में खादी प्लाजा खोलकर खादी से लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द ही खादी बोर्ड द्वारा स्थान निर्धारित करेगा।

2 min read
Google source verification
khadi board chairman in phalodi

फलोदी में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए खादी बोर्ड अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
फलोदी. अब जोधपुरजयपुर में खादी प्लाजा खोलकर खादी से लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द ही खादी बोर्ड द्वारा स्थान निर्धारित करेगा। साथ ही खादी पर २० प्रतिशत तक छूट करने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (केबीनेट मंत्री) जसवन्तसिंह विश्नोई ने फलोदी दौरे के दौरान प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया तथा बोर्ड द्वारा तय की गई रणनीति की जानकारी दी।
विश्नोई ने कहा कि खादी को लोग भूल गए है। गांवों में महिलाओं को खादी के माध्यम से रोजगार देने के लिए योजना बनाई जा रही है। खादी के कपड़े महंगे होने के कारण लोग नंही खरीदते है। इसलिए वर्तमान में खादी पर दी जा रही १० प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर २० प्रतिशत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में खादी के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए बोर्ड द्वारा जयपुर व जोधपुर में खादी प्लाजा खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए १०-१० करोड़ की राशि केन्द्र व राज्य सरकार से मिली है। जयपुर व जोधपुर में खादी प्लाजा के जल्द ही स्थान निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खादी से लोगों को जोडऩे के लिए सबसे पहले पूर्व कार्यरत संस्थाओं को सक्रीय किया जाएगा। जिससे खादी का बेहतर प्रचार-प्रसार व विपणन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि खादी बोर्ड की प्रदेश में करोड़ों रुपए की जमीनें व भवन पड़े है। जिनका वर्तमान में कोई उपयोग नहीं हो रहा है। अब कमेटियां बनाई गई है। यह कमेटियां अलग-अलग जिलों की रिपोर्ट तैयार करेगी तथा आगामी २ जुलाई को बैठक में प्रदेश के सभी जिलों की रिपोर्ट पेश की जाएगी। उस पर विचार विमर्श किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विश्नोई ने कहा कि उनका चुनाव लडऩे की कोई इच्छा नहीं है। (निसं)
--------------------