10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खरीफ फ सल कटाई शुरू, मूंग-बाजरा की सरकारी खरीद की कोई तैयारी नहीं

- बाजार भाव समर्थन मूल्य से नीचे होने से उचित भावों को लेकर किसान आशंकित
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Sep 27, 2019

खरीफ फ सल कटाई शुरू, मूंग-बाजरा की सरकारी खरीद की कोई तैयारी नहीं

खरीफ फ सल कटाई शुरू, मूंग-बाजरा की सरकारी खरीद की कोई तैयारी नहीं

जोधपुर।

जिले में खरीफ सीजन की फ सल कटाई शुरू हो गई है। किसान खेतों में पकी हुई फ सलें समेटने में लगे हुए है। इस माह के अंत तक मंडियों में नई फ सल की व्यापक आवक शुरू होने की उम्मीद है। इस बार सहकारी ऋ ण नहीं मिलने से कृषि आदान खरीद का बकाया चुकाने के लिए किसान भी फ सल तैयार कर फ सल के बेचान से बकाया चुकाने का प्रयास कर रहे है। ऐसे में किसानों की चिंता समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए पंजीयन करने व खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने को लेकर सामने आ रही है। फ सल पकते ही उसे बेचने की मजबूरी व मंडियों में समर्थन मूल्य से नीचे भाव होने के कारण किसान उचित मूल्य को लेकर आशंकित है।

जिले में 2 लाख 65 हजार हैक्टेयर में मूंग, एक लाख हैक्टेयर में मूंगफ ली व 3 लाख 83 हजार हैक्टेयर में बाजरे की बुवाई हुई है जिसका अनुमानित उत्पादन मूंग का 2 लाख 48 हजार मीट्रिक टन, मूंगफ ली का 2 लाख 87 हजार मीट्रिक टन व बाजरे का 5 लाख मीट्रिक टन के लगभग होने का अनुमान है।अगर समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं हो पाती है तो जिले के किसानों को तय समर्थन वाली फ सलें बाजरा, मूंग व मंूगफ ली की फ सल में बाजार भाव से 700 करोड़ से अधिक का नुकसान होने की आशंका है।

-

समर्थन मूल्य व बाजार मूल्य रुपए प्रति किंवटल व अनुमानित उत्पादन लाख मीट्रिक टन में

फसल -- समर्थन मूल्य -- बाजार भाव -- अनुमानित उत्पादन

मूंगफ ली -- 5090 -- 4500 --- 2.87

मूंग -- 7050 -- 5500 --- 2.48

बाजरा -- 2000 -- 1700 --- 5.00

---

जिले में फसल बुवाई क्षेत्र(बुवाई हैक्टेयर में)

फसल ---- बुवाई

बाजरा ---- 3.83,०००

ज्वार ---- 61,000

मूंग ---- 2,65,000

मोठ ---- 93,000

मूंगफ ली ---- 1,00,000

तिल ---- 32,000

अरंडी ---- 15,500

कपास ---- 60,000

ग्वार ---- 1,76,000

अन्य ---- 1,65,000

--

समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु के लिए न तो पंजीयन शुरू हुए है और न ही खरीद प्रक्रिया शुरू करने के लिए कोई तैयारी है। समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नही होती है तो किसानों को मजबूरी में कम भाव में फ सलें मंडियों में बेचनी पड़ेगी।

तुलछाराम सिंवर

प्रान्त प्रचार व आंदोलन प्रमुख

भारतीय किसान संघ जोधपुर प्रान्त --