11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खरीफ बुवाई की तैयारी, बाधा बन रही कोरोना गाइडलाइन

- सीमित समय के लिए ही दुकानें खोलने की अनुमति- किसानों को खाद बीज लेने में आ रही दिक्कतें
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 04, 2021

खरीफ बुवाई की तैयारी, बाधा बन रही कोरोना गाइडलाइन

खरीफ बुवाई की तैयारी, बाधा बन रही कोरोना गाइडलाइन

जोधपुर।
प्रदेश में खरीफ सीजन की बुवाई शुरू होने वाली है। मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में जून के दूसरे सप्ताह में मानसून की बरसात होने की संभावना भी बनी है। ऐसे में बरसात पूर्व खरीफ सीजन की फ सल बुवाई के लिए कोरोना महामारी में अनलॉक प्रक्रिया के लिए जारी की गई गाइडलाइन फसल बुवाई में बाधा बन रही है। बुवाई के लिए आवश्यक खाद-बीज, कृषि उपकरणों के खरीद व प्रबंधन से जुड़ी दुकानें के खोलने के लिए सीमित समय का प्रावधान किसानों के लिए दुविधा बन गया है। वर्तमान में सीमित समय के लिए दुकानें खुलने के कारण जिले भर के किसानों को खाद-बीज, कृषि उपकरण आदि खरीदने में दिक्कतें आ रही है। जिले के आसपास के गांवों से आने वाले किसान यहां पहुंचते है, तब तक गाइडलाइन अनुसार दुकानें बंद होने के समय के कारण दुकानें बंद हो जाती है और किसान अपनी जरुरत अनुसार खाद-बीज आदि नहीं खरीद पा रहे है।
----
पूरे सप्ताह दुकानें खोलने की मांग
प्रगतिशील किसान तुलछाराम सिंवर के अनुसार आगामी मानसून व फसल बुवाई सीजन को देखते हुए सरकार को खाद-बीज, कृषि उपकरण व वर्कशॉप आदि केन्द्रों के खोलने की समय सीमा में शिथिलता देकर ये दुकानें पूरे सप्ताह सुबह से शाम खोली जानी चाहिए। ताकि समय पर बुवाई की जा सके।