10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोमेसर गांव से अपहृत एक युवक घायल अवस्था में अस्पताल के पास मिला

शेरगढ़ थाने में अपहरण की रिपोर्ट थी दर्ज एमडीएम अस्पताल में चल रहा उपचार
2 min read
Google source verification
सोमेसर गांव से अपहृत एक युवक घायल अवस्था में अस्पताल के पास मिला

सोमेसर गांव से अपहृत एक युवक घायल अवस्था में अस्पताल के पास मिला

जोधपुर. जिले के सेतरावा के निकटवर्ती गांव सोमेसर में बुधवार शाम को एक युवक का बदमाशो ने अपहरण कर दिया। अपहरणकर्ता युवक को मारपीट कर सेतरावा में पटक कर भाग गए। घायल युवक को सेतरावा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया।

सेतरावा पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुनसिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7.30 बजे सूचना मिली की सोमेसर के निकट पुगलिया गांव निवासी ने पुलिस को सूचना दी कि पुगलिया गांव के युवक मग राज उम्र 25 वर्ष पुत्र राणी दान को कुछ लोग अपहरण कर सेतरावा की ओर ले गए है। इस पर पुलिस ने सोमेसर रोड पर नाकेबंदी करवाई, लेकिन अपहरणकर्ता यो का वाहन नहीं आने पर पुलिस पुगलिया गांव पहुंची तो पता चला कि सोमेसर गांव से युवक को उठाया गया है। सोमेसर गांव से अपहरण कर्ता सेतरावा की ओर गए है। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि सेतरावा गांव के सरकारी अस्पताल में इस अपहृत युवक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। अपहरणकर्ता युवक को अस्पताल के पास ही घायल अवस्था में पटक कर भाग गए है। सेतरावा पुलिस को दी जानकारी में घायल युवक ने खुद का अपहरण होने की बात बताई है। उसने चांदसर सेतरावा निवासी 5-7 जनों पर सोमेसर से उसका अपहरण करने की बात कही है। अपहृत युवक के पैर, आंख, कान व हाथ आदि अंगो पर चोटो के निशान मिले, घायल अवस्था में उसे जोधपुर इलाज के लिए रेफर किया गया। इधर सूचना मिलने पर पुलिस वृत अधिकारी बालेसर राजू राम चौधरी ने भी रात में सेतरावा अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली। घायल युवक का जोधपुर मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शेरगढ़ थाने में अपहरण की दी रिपोर्ट
इधर इस मामले में अर्जुन दान पुत्र भगवान् दान चारण निवासी पुगलिया ने शेरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में उसने चांद सर जैतसर निवासी हुक्म सिंह, शिव सिंह, विक्रम सिंह, गोरधन सिंह सभी पुत्र प्रयाग सिंह, जबर सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र मल सिंह व छोटू सिंह पुत्र जबर सिंह के खिलाफ अपने भाई मग राज के साथ मारपीट, अपहरण व लूट का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक पन्ना राम को सौंपी गई है।