10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक के अपहरण की सूचना से फैली सनसनी

लोहावट जाटावास निवासी एक युवक के अपहरण की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अपहरण की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन लोहावट पुलिस थाने पहुंचे।
less than 1 minute read
Google source verification
Kidnapping of the young man

युवक के अपहरण की सूचना से फैली सनसनी

लोहावट (जोधपुर). लोहावट जाटावास निवासी एक युवक के अपहरण की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अपहरण की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन लोहावट पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान पुलिस थाने के आगे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने नाकाबंदी करवा युवक की तलाश शुरू की।


पुलिस के अनुसार लोहावट का जाटावास निवासी पिन्टू पुत्र मांगीलाल पुरी शाम को पल्ली रोड से एक अन्य युवक के साथ बाइक से लोहावट की ओर आ रहा था। इस दौरान आरओबी के पास बोलेरो गाड़ी में आए अज्ञात व्यक्ति उसका अपहरण कर ले गए। दूसरे युवक ने उसके परिजनों को सूचित किया।


परिजन पुलिस थाने पहुंचे। युवक के अपहरण की सूचना पर पुलिस थाने के आगे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोहावट थानाधिकारी इमरान खान मय जाब्ता के साथ युवक की तलाश शुरू की तथा आस-पास के थानों में सूचना देकर नाकाबंदी करवाई। वारदात की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा भी लोहावट पुलिस थाने पहुंचे।

चेराई में मिला युवक
लोहावट थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि युवक की तलाशी के दौरान सूचना मिली कि युवक चराई गांव में मिल गया है। बाद में चेराई पहुंचकर युवक को दस्तयाब किया गया। युवक के एक पैर में चोट लगी पाई गई। वहीं समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था।