10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराणा दुकानदार ने मकान की रसोई में फंदा लगाया

किराणा दुकानदार ने मकान की रसोई में फंदा लगाया  
less than 1 minute read
Google source verification
किराणा दुकानदार ने मकान की रसोई में फंदा लगाया

किराणा दुकानदार ने मकान की रसोई में फंदा लगाया

जोधपुर.

सूरसगार थानान्तर्गत ऊंटों की घाटी के मकान की रसोई में किराणा दुकानदार ने रस्सी से फंदा लगाकर गुरुवार को जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया।
थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मूलत: झिनझिनयाली गोविंदा हाल ऊंटों की घाटी निवासी खुशालराम (46) पुत्र घमण्डाराम मेघवाल ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे घर की रसोई में पंखे के हुक पर रस्सी से फंदा लगा लिया। पत्नी मजदूरी पर बाहर गई हुई थी। बच्चे भी स्कूल थे। दोपहर में पत्नी के घर लौटने पर पति को फंदे पर लटका पाया। पत्नी के चिल्लाने पर पड़ोसी वहां आए, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पड़ोसी की सूचना पर मृतक का छोटा भाई नरपतराम व अन्य परिजन वहां आए। पुलिस ने जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवाया, जहां कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा गया।

पुलिस का कहना है कि मृतक 25-30 साल से ऊंटों की घाटी में परिवार सहित रह रहा था। वह किराणा दुकान लगाकर गुजर-बसर कर रहा था।