10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किताबो-द ब्लूसिटी चिल्ड्रन्स लिटरेचर फे स्टिवल 17 दिसंबर से

जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .डेजर्ट लीफ फाउंडेशन ( desert leaf foundation ) की मेजबानी में सूरज के शहर जोधपुर के विद्याश्रम स्कूल में 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक शिकारगढ़-उचियारड़ा स्थित विद्याश्रम स्कूल में चौथे तीन दिवसीय किताबो ( Kitaabo ) -द ब्लूसिटी चिल्ड्रन्स लिटरेचर फेस्टिवल ( The Bluecity Children's Literature Festival ) का आयोजन होगा।
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 17, 2019

Kitaabo-The Bluecity Children's Literature Festival from 17 December

Kitaabo-The Bluecity Children's Literature Festival from 17 December

जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .डेजर्ट लीफ फाउंडेशन ( desert leaf foundation ) की मेजबानी में सूरज के शहर जोधपुर के विद्याश्रम स्कूल में 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक शिकारगढ़-उचियारड़ा स्थित विद्याश्रम स्कूल में चौथे तीन दिवसीय किताबो ( Kitaabo ) -द ब्लूसिटी चिल्ड्रन्स लिटरेचर फेस्टिवल ( The Bluecity Children's Literature Festival ) का आयोजन होगा।

इस बार डेजर्ट लीफ फाउंडेशन ने फेस्टिवल से पहले प्री किताबो ( Pre kitaabo ) का आयोजन किया। इसके तहत 15 व 16 नवंबर को एक इंटरेस्टिंग वर्कशॉप ( WORKSHOP ) भी हुई। फेस्टिवल से एक महीने पहले ही दो दिवसीय प्री-किताबो सजा। इसके तहत 15 नवंबर को डीपीएस पाल और १६ नवंबर को श्री अरविंदो स्कूल में यह ईवंट सजा। किताबो द ब्लूसिटी
चिल्ड्रन लिटरेचर फेस्टिवल और द मैजिक की सेंटर फॉर द आट्र्स एंड चाइल्डहुड एंड मामी मुंबई की साझा मेजबानी में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल ( Children's Film Festival ) सजा। सुबह 9 से 11.30 बजे तक फिल्म स्क्रीनिंग हुई और उसके बाद डेढ़ घंटे की वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे विभिन्न अवार्ड से सम्मानित फिल्में दिखाई गईं। वर्कशॉप में फिल्म निर्माता, लेखिका और टीचर समीना मिश्रा ( Sameena Mishra ) ने एक्सपर्ट के तौर पर वर्कशॉप ली। दोनों स्कूलों में मामी फिल्म फेस्टिवल की बच्चों की कैटेगिरी की अवार्ड विनिंग फिल्में दिखाई गईं। इसमें मिश्रा ने बच्चों को विजुअल लैंग्वेज के साथ तस्वीरों के माध्यम से अर्थ निकालने के बारे में बताया। इसका मकसद केवल फिल्में दिखाना नहीं, बल्कि उन पर डिस्कशन कर बच्चों को उसका अर्थ-भावार्थ और मैसेज समझाना भी रहा।
प्री किताबो के पहले सेशन में सलेक्टेड फिल्में 6 से 9 कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए प्रदर्शित की गईं और उसके आसपास चर्चा भी हुई। इसमें फिल्म की भाषा के विश्लेषण पर एक सेशन भी हुआ । प्री किताबो के दूसरे सेशन में 12 से 14 साल की उम्र के 50 बच्चों के साथ कार्यशाला हुई। इसमें फिल्म की भाषा -दृश्यों का उपयोग करते हुए कहानियां बताई गइ्र्रं।

ये चिल्ड्रन फिल्में दिखाईं
-भारतीय फिल्म- बाजे।-फ्रेंच फिल्म-लोला द लिविंग पटेटो।-ईरानी फिल्म- डाऊ ।