10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Knife attack on Wife : दुकान पर खड़ी पत्नी पर चाकू से हमला, लहुलूहान कर छोड़ा

- पति फरार, पत्नी अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification
Knife attack on Wife : दुकान पर खड़ी पत्नी पर चाकू से हमला, लहुलूहान कर छोड़ा

Knife attack on Wife : दुकान पर खड़ी पत्नी पर चाकू से हमला, लहुलूहान कर छोड़ा

जोधपुर।
महामंदिर थानान्तर्गत (Police station Mahamandir) भदवासिया पुल (Bhadwasiya overbridge) के पास घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने चाकू से पत्नी पर जानलेवा हमला (Knife attack on wife) कर दिया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार है। (Accused husband runaway)
पुलिस के अनुसार भदवासिया सांसी बस्ती निवासी एक महिला कचरा बीनने का कार्य करती है। वह भदवासिया पुल के पास कबाड़ी को कचरा तुलवा रही थी। इतने में उसका पति वहां आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। उसने चाकू निकाला और पत्नी के गुप्तांग में वार कर दिया (stabbed in the genitals of wife)। जिससे वह लहुलूहान हो गई। यह देख आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को छुड़ाया। तब तक आरोपी पति मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने महिला को संभाला व उसे पावटा के जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे एमजीएच रैफर किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
वारदात का पता लगने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पर्चा बयान के आधार पर पति के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। उसकी तलाश में कुछ जगहों पर दबिशें दी गईं, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ पाया। एएसआइ चैनाराम को जांच सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि घायल महिला की आठ साल पहले आरोपी पति से शादी हुई थी। जो मजदूरी करता है। दोनों के दो पुत्र हैं। परिवार के साथ भदवासिया सांसी बस्ती में रहते हैं। पति शराबी है। इसके चलते पति-पत्नी में झगड़े होते हैं। आए दिन नशे में पत्नी से मारपीट व झगड़ा करता है।