10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol: जानिए, देश के 28 राज्यों में कहां-कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल

- मुंबई में पेट्रोल 111.33, हैदराबाद में 109.64, इंदौर में 108.61 व जयपुर में 108.46 - डीजल के मामले में 11वें स्थान पर है राजस्थान, हैदराबाद में सबसे महंगा डीजल 97.80 रुपए लीटर - अरुणाचल प्रदेश में सबसे सस्ता पेट्रोल व त्रिपुरा में सबसे सस्ता डीजल
2 min read
Google source verification
Petrol: जानिए, देश के 28 राज्यों में कहां-कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल

Petrol: जानिए, देश के 28 राज्यों में कहां-कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल

जोधपुर. देश की राजधानियों और मेट्रो शहरों में राज्य सरकारों के वैट के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी अंतर है। जयपुर-जोधपुर में देश का चौथा सर्वाधिक महंगा पेट्रोल मिल रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.33, हैदराबाद में 109.64 और इंदौर में 108.61 रुपए है वहीं जयपुर में 108.46 व जोधपुर में 108.27 रुपए लीटर है। डीजल के मामले में जयपुर का 11 वां स्थान है। जयपुर से अधिक महंगा डीजल मध्यप्रदेश के इंदौर, तेलंगाना के हैदराबाद, बिहार के पटना, छतीसगढ़ के रायपुर, झारखण्ड के रांची, केरल के तिरुवंतपुरम, महाराष्ट्र के मुंबई, तमिलनाडू के चैन्नई, उड़ीसा के भुवनेश्वर और आंधप्रदेश की राजधानी अमरावती में है।

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में राजस्थान की राजधानी जयपुर से पेट्रोल 15 रुपए सस्ता मिल रहा है। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.46 रुपए है, ईटानगर में यही पेट्रोल 93.25 रुपए में मिल रहा है। डीजल भी 11 रुपए से अधिक सस्ता है। जयपुर में डीजल 93.70 रुपए प्रति लीटर है वहीं त्रिपुरा की राजधानी आइजोल में 82.17 रुपए लीटर है।

श्रीगंगानगर में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल

राजधानियों व मेट्रो शहरों को छोड़ दें तो श्रीगंगानगर में देश का संभवत: सर्वाधिक महंगा पेट्रोल-डीजल है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.30 और डीजल की 98.07 रुपए प्रति लीटर है। तेल के ट्रांसपोर्टेशन चार्जेज के कारण यहां तेल महंगा है।

पड़ौसी राज्यों से राजस्थान में महंगा तेल

प्रदेश के पड़ौसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तरप्रदेश में राजस्थान से सस्ता तेल मिल रहा है। मध्यप्रदेश व राजस्थान में कीमतें लगभग बराबर है।

स्थान -----पेट्रोल---- डीजल

जयपुर-----108.46-----93.70

अमृतसर-----96.25-----87.19

अम्बाला -----97.46-----90.30

इंदौर ----- 108.61 ----- 93.89

अहमदाबाद---- 96.41-----92.15

लखनऊ----- 96.55 ----- 89.74

उत्तर-पूर्वी राज्यों में डीजल 90 रुपए से नीचे

स्थान----- पेट्रोल -----डीजल

गुवाहाटी-----95.99 -----83.92

ईटानगर-----93.25-----82.34

शिलांग----- 95.73 ----- 83.86

इम्फाल -----101.18-----87.13

आइजोल-----95.71-----82.17

कोहिमा -----99.37----- 87.52

गंगटोक-----102.65-----89.75

अगरतला-----99.49-----88.44

देश के अन्य राज्यों की राजधानी में पेट्रोल-डीजल

स्थान ----- पेट्रोल -----डीजल

जम्मू ----- 97.48 ----- 83.24

हैदराबाद----109.64-----97.80

पटना -----107.22 -----94.02

चंडीगढ-----96.18 -----84.25

रायपुर -----102.44 -----95.42

दिल्ली -----96.76 ----- 89.66

गोवा ----- 97.17 -----89.74

शिमला -----97.04 -----83.0

रांची ----- 99.82 ----- 94.63

बेंगलुरू-----101.92-----87.87

तिरुवंतपुरम----107.69----96.51

मुंबई ----- 111.33 ----- 97.26

चैन्नई -----102.62 ----- 94.22

कोलकाता-----106.01-----92.74

देहरादून -----95.20 ----- 90.25

भुवनेश्वर-----103.17-----94.74

अमरावती-----109.14-----97.33

(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति लीटर में है।)