
जोधपुर में कोराना फिर तीन संख्या में, सौ रोगी मिले और 4 की मौत,जोधपुर में कोराना फिर तीन संख्या में, सौ रोगी मिले और 4 की मौत
जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के बुधवार को सौ नए मरीज मिले और एम्स जोधपुर में 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 320 रोगियों को डिस्चार्ज दिया गया। जून माह के दो दिन में 129 रोगी पॉजिटिव आए और 7 मौत व 866 रोगी डिस्चार्ज हो गए। इस साल अब तक 71105 जने संक्रमित, 64443 डिस्चार्ज और 1178 मौतें हुई हैं। एम्स व एमडीएम में एक भी रोगी की मौत नहीं हुई। एम्स में जोधपुर निवासी मृदुला ( 33), तिंवरी निवासी हेमराज (75 ), नौवीं सी रोड सरदारपुरा निवासी कंचन भाटिया ( 58) और जालोरी गेट निवासी सुनीता ( 58) की मौत हो गई।
संक्रमण की घटत और बढ़त जारी
जोधपुर में कोरोना संक्रमण की घटत-बढ़त जारी है। एक ओर जहां मंगलवार को 29 पॉजिटिव आने पर शहरवासियों ने राहत की सांस महसूस की। वहीं अब बुधवार को सौ नए मरीजों ने फिर से चिंता बढ़ा दी। शहर में सर्वाधिक रोगी शास्त्रीनगर जोन में 9 सामने आए। वहीं देहात में शेरगढ़ व ओसियां से 12-12 सर्वाधिक रोगी मिले।
13631 को लगी कोविड की पहली डोज
वहीं शहर में बुधवार को हैल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 18, 45 व 60 प्लस मिलाकर कुल 13631 जनों को कोविड का पहला टीका लगाया गया। जबकि 1411 को द्वितीय डोज लगाई गई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि कुल 222 साइट्स पर वैक्सीनेशन किया गया।
Updated on:
02 Jun 2021 10:50 pm
Published on:
02 Jun 2021 10:46 pm
