
कृषि विवि का ढांचा होगा मजबूत,12.50 करोड़ की लागत से बनेगा प्रशासनिक भवन
जोधपुर।
जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय कृषि शोधों, नवाचारों, अनुसंधानों में देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में अपनी पहचान बना चुका है। शैक्षणिक कार्यो के साथ ही विश्वविद्यालय ढांचागत रूप से मजबूत होने जा रहा है। विश्वविद्यालय में करीब 12.50 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन बनेगा। करीब 5025.00 वर्गमीटर क्षेत्रफ ल में प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा, जो 2022 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। प्रशासनिक भवन में सौर उर्जा व वर्षा जल संग्रहण की सुविधाएं होगी। इसके अलावा इस भवन मे वीसी कार्यालय, कांफ्रेंस हॉल, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय, भू-सम्पदा अधिकारी, पीआरओ कार्यालय, कोषालय कार्यालय, निदेशक कार्यालय, सर्वर कक्ष, अधिकारी व सहायक स्टाफ कक्ष, पार्किग व्यवस्था आदि होगी। राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को भवन का वर्चुअली शिलान्यास किया।
--
नागौर में कृषि महाविद्यालय का उद्घाटन
कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े नागौर के नवनिर्मित कृषि महाविद्यालय का गुरुवार को उद्घाटन हुआ। विवि कुलपति डॉ बीआर चौधरी ने बताया कि यह भवन 8361 वर्गमीटर क्षेत्रफ ल में निर्मित किया गया है, जिसकी लागत करीब 10.50 करोड़ रुपए है। इस भवन में प्रशासनिक ब्लॉक, प्राध्यापक विभाग, कक्षा लेक्चर थियेटर, ट्यूटोरियल कक्ष, प्रयोगशालएं, कांफ्रेंस हॉल, पुस्तकालय, परीक्षा हॉल व पार्किंग सुविधाएं है। वर्षा जल संग्रहण के लिए (कुल 5.50 लाख लीटर) व सौर ऊर्जा संयत्र (120 किलोवॉट) की संरचनाएं बनाई गई है।
Published on:
11 Jun 2021 05:32 pm
