10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रसिया में लगाया गया था कुरजां के टैग

डेढ़ साल पहले कु रजां के लगाया था टैग
less than 1 minute read
Google source verification
रसिया में लगाया गया था कुरजां के टैग

रसिया में लगाया गया था कुरजां के टैग

फलोदी (जोधपुर). खीचन में एक दिन पूर्व मिले टैग लगी कुरजां की शिनाख्त हो गई है। यह टैग रसिया में लगाया गया था। जो कि डेढ साल पहले लगया था। पक्षी प्रेमी सेवाराम माली ने बताया कि टैग लगी कुरजां की शिनाख्त के लिए जगह-जगह प्रयास किए गए। इस दौरान यह टैग रसिया में लगाए जाने की पुष्टि हुई है। यह टैग ए-5 पाया गया। जो कि गत 2 अगस्त 2019 को लगाया था। यह मादा कुरंजा के लागाया गया था। जबकि ए-4 टैग लगे कुरजां की लेकेशन अभी तक ट्रेस नहीं हुई है।

पक्षी शोध के लिए लगाए जाते है टैग
पक्षी शोध के लिए अक्सर कु रजां के टैग लगाया जाता है। इससे कुरजां कितनी दूरी पर गई। किस स्थानों पर गई है। किन भौगोलिक परिस्थियों से गुजरी है। आदि शोध के लिए कुरजां के टैग लगाया जाता है। फलोदी तहसील के खीचन गांव में इन दिनों 30 हजार से ज्यादा कुरजां पक्षी शीतकालीन प्रवास पर पहुंच चुकी है। यहां पहुंचने बाद कुरजां मानव के इतनी घनिष्ठता कायम कर लेती है कि इन्हें मानव से कोई खतरा महसूस नहीं हो ताया है।