10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकाश में हजारों कुरजां कर रही स्वच्छंद विचरण, लेकिन अभी जमीन पर आने से कर रही परहेज

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. प्रतिवर्ष शीतकालीन प्रवास पर हजारों किलोमीटर का सफर तय खीचन आने वाले मेहमान पक्षियों के इस बार यहां पंहुचने के 11 दिन बाद भी पक्षियों की जांच पड़ताल पूरी नहीं हुई है और सिर्फ 6 पक्षी ही नीचे उतरे है।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी के खिचन स्थित चुग्गाघर में दाना लेते हुए कुरजां

फलोदी के खिचन स्थित चुग्गाघर में दाना लेते हुए कुरजां

दरअसल गत ४ सितम्बर को खीचन पंहुचे कुरजां के पहले जत्थे में करीब 40 पक्षी थे तथा ये पक्षी आकाश विचरण कर रहे थे। इसके बाद लगातार खीचन में आसमान में प्रतिदिन हजारों की की तादाद में पक्षियों को उड़ते हुए देखा जा रहा है, लेकिन ये पक्षी अभी तक जमीन पर नहीं उतरे है। गत दिनों बिछुडऩे के बाद यहां अकेली रही कुरजां की आवाज सुनकर नीचे उतरे 6 पक्षी ही यहां विचरण कर रहे है तथा दाना लेने आ रहे है।
6 पक्षी आए चुग्गाघर में-
पक्षी प्रेमी सेवाराम माली ने बताया कि खीचन स्थित पक्षी चुग्गाघर में शनिवार को ५ व रविवार को ६ पक्षी दाना लेने आए थे। ये पक्षी सुबह करीब ६.३० बजे आए। पक्षियों के खीचन पंहुचने के बाद अब तक मात्र ६ पक्षी ही नीचे उतरे है। विजयसागर तालाब पर 7 पक्षियों को देखा गया है।
आसमान में उड़ रहे हजारों पक्षी-
माली ने बताया कि इन दिनों आकाश में बड़ी संख्या में पक्षियों को उड़ते हुए देखा जा रहे है, लेकिन अब तक कुछ ही पक्षी नीचे उतरे है तथा अधिकांश पक्षियों के समूह अत्यधिक ऊंचाई पर देखे जा रहे है। सुरक्षा के लिहाज इन पक्षियों की जांच पड़ताल पूरी होने के बाद ही पक्षी नीचे उतरेंगे। (कासं)
---------------