10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप

- पति व उसकी प्रेमिका पर हत्या करने का आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप
- पति व उसकी प्रेमिका पर हत्या करने का आरोप
जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत पाल लिंक रोड के पास राजीव गांधी कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। मृतका के पति व उसकी प्रेमिका पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए देवनगर थाने में दहेज प्रताडऩा और हत्या का मामला दर्ज कराया गया।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी निवासी रसाल (25) पत्नी प्रकाश ओड की घर में संदिग्ध हालात में मृत्यु हुई है। ससुराल पक्ष ने रसाल कंवर के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और नागौर जिले के मुण्डवा थाना अन्तर्गत बुनरावता निवासी पीहर पक्ष को बुलाया। जांच के बाद शव नीचे उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया गया, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया। मृतका के भाई तनसिंह पुत्र माधुसिंह ओड ने बहनोई प्रकाश ओड, उसकी प्रेमिका व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा और हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का मामला दर्ज कराया।
अन्य महिला से संबंध का आरोप

मृतका के भाई का आरोप है कि बारह साल पहले उसकी बहन रसाल की शादी प्रकाश से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर तंग प्रताडि़त करने लग गए थे। बहन के पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। दोनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है।