10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना में कर्नल के सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी

- हजारों रुपए, कैमरों की डीवीआर व एलइडी भी चुरा ले गए चोर
less than 1 minute read
Google source verification
सेना में कर्नल के सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी

सेना में कर्नल के सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी

जोधपुर. राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत राजीव गांधी नगर में सेना के कर्नल के सूने मकान के ताले तोडक़र चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपए चुरा लिए। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर व एलइडी भी चुरा ले गए। उधर, गोलनाडी में भी सूने मकान से कीमती सामान चोरी हो गए।

पुलिस के अनुसार बाड़मेर में मण्डली थानान्तर्गत सिमरखिया गांव निवासी सुरेन्द्रसिंह पुत्र किशनसिंह राजपुरोहित सेना की १ पैरा यूनिट में कर्नल है और वर्तमान में प्रयागराज में पदस्थापित है। राजीव गांधी नगर में उसका मकान है, जहां की देखरेख के लिए उसने रिश्तेदार ओमसिंह को जिम्मेदारी सौंप रखी है। गत १४ जनवरी को कर्नल इस मकान में गए तो ताले टूटे हुए थे। कमरों के ताले भी टूट पड़े थे। चोरों ने अलमारी तोडक़र लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व पांच हजार रुपए चुरा लिए। वहीं, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर व एलइडी भी गायब थी।
उधर, चोरी की एक अन्य वारदात सदर कोतवाली थानान्तर्गत गोलनाडी स्थित मकान में हुई। गोलनाडी निवासी दीपिका व पति रमेश गत दिनों पुणे गए थे। मकान में कोई नहीं था। बत्ता सागर निवासी दीपिका के पिता घनश्याम सैन गत ३ जनवरी को पुत्री के मकान गए तो ताला टूटा हुआ था। चोरों ने सोने की एक अंगूठी, चांदी के पायजेब की दो जोड़ी और दस हजार रुपए चुरा लिए।