28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी के इस दीवाने को आखिरी सलामी

राजस्थान के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी महावीरप्रसाद व्यास आतू सा की पार्थिव देह रविवार को सिवांची गेट श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन कर दी गई। उनकी राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। पुलिस ने मातमी धुन बजा और शस्त्र झुका व तीन राउंड हवाई फायर कर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
freedom fighter m p vyas

freedom fighter m p vyas

स्वतंत्रता सेनानी प्रोफेसर महावीर प्रसाद व्यास की पार्थिव देह रविवार को सिवांची गेट श्मशान में पंच तत्व में विलीन कर दी गई। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। व्यास की अंतिम यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। व्यास के परिवार में उनकी पत्नी दमयंती देवी, पुत्र महेश आजाद और पुत्री अनुराधा परिवार जन है।

पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि

अंतिम यात्रा से पहले जिला कलक्टर जोधपुर बिष्णुचरण मल्लिक, पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, महापौर घनश्याम ओझा, अतिरिक्त जिला कलक्टर मानाराम पटेल, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर सीमा कविया व उपखंड अधिकारी रोहित कुमार ने उनके निवास जसवंत सराय पर पहुंच कर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सम्मान में जिला कांग्रेस की ओर से ध्वज ओढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हुए

अंतिम यात्रा में आईएएस गौरव अग्रवाल, निगम उपायुक्त मोहनसिंह राजपुरोहित जे डी ए उपायुक्त दलवीर सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हुए। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस कमिश्नरेट की टुकड़ी ने मातमी धुन बजा और शस्त्र झुका व तीन राउंड हवाई फायर कर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी।

व्यास की अंतिम यात्रा में स्वर सुधा संस्था के श्यामसुंदर व्यास, आर के कासट, पूर्व महापौर खेतलखानी, जाने माने उर्दू शाइर शीन काफ निजाम और विवेकानंद केंद्र के श्यामलाल चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।