10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात यहां हुआ पथराव, वाहनों के शीशे फोड़े, मौके पर आरएसी तैनात

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
पथराव

देर रात यहां हुआ पथराव, वाहनों के शीशे फोड़े, मौके पर आरएसी तैनात

जोधपुर.
जुए के लिए रुपए देने से इनकार करने को लेकर उपजे विवाद में कुछ लोगों ने उदयमंदिर धान मण्डी में रविवार देर रात पथराव कर तीन कार एक ऑटो रिक्शा के कांच फोड़ डाले। पुलिस के पहुंचने पर सभी हमलावर भाग निकले। एेहतियात के तौर पर क्षेत्र में आरएसी तैनात की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उदयमंदिर आसन के कुछ युवक देर रात धान मण्डी से निकल रहे थे। उनका मण्डी के कुछ युवकों से विवाद हो गया। मोहल्ले के लोगों ने डांट-डपटकर उन्हें वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद आसन से कुछ युवक आए और मण्डी चौक में पथराव कर दिया। जिससे वहां खड़ी तीन कारें व एक ऑटो रिक्शा के कांच फूट गए। साथ ही शहजाद नामक युवक के सिर में भी चोट आई। जिसे पावटा सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया।

पथराव का पता लगते ही लोग बाहर आ गए। उदयमंदिर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और समझाइश कर सभी को शांत कराया। बाद में आरएसी भी बुलाई गई। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि पथराव करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल शांति है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि आसन के युवक जुआ खेलने के लिए जबरन रुपए मांगते हैं। मना करने वालों से मारपीट की जाती है।