10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉरेंस व जोधपुर की 007 गैंग में गठजोड़, जेल से आनंदपाल गैंग से भी मिलाया था हाथ!

पंजाब का हार्डकोर बदमाश लॉरेंस बिश्नोई भरतपुर जेल में बंद है, लेकिन इसके बावजूद वह जोधपुर में सक्रिय 007 गैंग के गुर्गों को अपनी तरफ करने में जुटा है। इनामी हिस्ट्रीशीटर राजू मांजू व लॉरेंस एक दूसरे का हाथ थाम चुके हैं।
2 min read
Google source verification
lawrence bishnoi gang

लॉरेंस

विकास चौधरी/जोधपुर. पंजाब का हार्डकोर बदमाश लॉरेंस बिश्नोई भरतपुर जेल में बंद है, लेकिन इसके बावजूद वह जोधपुर में सक्रिय 007 गैंग के गुर्गों को अपनी तरफ करने में जुटा है। इनामी हिस्ट्रीशीटर राजू मांजू व लॉरेंस एक दूसरे का हाथ थाम चुके हैं। चाडी गांव में गत दिनों हिस्ट्रीशीटर पर हमले के दूसरे ही दिन राजू मांजू व जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई में वीडियो कॉल का छोटा सा हिस्सा राजू मांजू की फेसबुक आइडी पर अपलोड हुआ। अंदेशा है कि लॉरेंस जिले के बदमाशों के सम्पर्क में है और गठजोड़ करके अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटा है।

जेल में बंद होने के बावजूद लॉरेंस ने आनंदपालसिंह गैंग से भी हाथ मिलाने के बाद दो साल पूर्व सुपारी लेकर सीकर में एक सरपंच की गोली मारकर हत्या तक कराई थी। इस मामले में भी लॉरेंस को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब लॉरेंस जोधपुर के बदमाशों के सम्पर्क में है।

मोबाइल पर संपर्क
रंगदारी के लिए व्यापारियों के बंगले व प्रतिष्ठानों पर फायरिंग करवाने और सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कराने के मामले में लॉरेंस को जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सुरक्षा कारणों के चलते उसे भरतपुर जेल स्थानान्तरित करा दिया गया। उसे हर बार कड़ी सुरक्षा में पेशी पर जोधपुर लाया जाता है। उधर, एक साल से फरार लोहावट के जम्भेश्वर नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर राजू मांजू की पुलिस को हत्या के एक मामले में तलाश है। लॉरेंस व मांजू मोबाइल पर एक दूसरे से सम्पर्क में है, लेकिन मांजू पुलिस के हाथ नहीं आ रहा।

खामोश करना जानते हैं...
गत 17 अप्रेल सुबह 9.36 बजे हिस्ट्रीशीटर राजू मांजू की फेसबुक पर फोटो के साथ एक कमेंट अपलोड हुआ। इसमें लिखा था कि वह खामोश करना जानता है। इससे डेढ़ दो घंटे पहले ही राजू मांजू ने पुरानी रंजिश के चलते चाडी में एक अन्य हिस्ट्रीशीटर ऊर्जाराम पर जानलेवा हमला किया था।