
जोधपुर। भारतीय वायुसेना सोमवार को और ज्यादा ताकतवर हो जाएगी। पश्चिमी मोर्चे को सुरक्षित बनाने के लिए एचएएल की ओर से तैयार किया गया पहला स्वदेशी हेलिकाॅप्टर स्कवाड्रन ( LCH ) जोधपुर में तैनात किया जा रहा है। सोमवार को यह हेलिकॉप्टर भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा।
पश्चिमी सीमाओं पर ऐसा हेलिकाॅप्टर तैनात होने जा रहा है, जो दुश्मन की रूह कंपाने वाला है। यह हवा से सतह और हवा से हवा में मार करने में सक्षम है। यह हेलिकाॅप्टर न्यूनतम -50 डिग्री से लेकर अधिकतम 50 डिग्री के तापमान में काम कर सकता है। यह 180 डिग्री यानी पूरी तरह से हवा में स्थिर रह सकता है। वहीं 360 डिग्री कोण पर पलटते हुए आक्रमण करने में भी पारंगत है।
रक्षा मंत्री का दौरा प्रस्तावित
देश के रक्षा मंत्री राजनाथसिंह का दौरान प्रस्तावित है। वे इस महत्वपूर्ण पलों के साक्षी बन सकते हैं। इसके लिए पूरी तैयारियां की गई है। एलसीएच को वायुसेना में शामिल करने के कार्यक्रम की भी कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं।
ये है एलसीएच की ताकत
- एलसीएच में दो लोग बैठ सकते हैं।
- यह 51.10 फीट लंबा, 15.5 फीट ऊंचा है।
- साजो सामान के साथ इसका वजन 5800 किलोग्राम है।
- इस पर 700 किलोग्राम के हथियार लग सकते हैं।
- अधिकतम गति 268 किमी प्रतिघंटा है।
- रेंज 550 किमी है।
- लगातार 3 घंटे 10 मिनट की उड़ान भरने की क्षमता।
- हथियारों के साथ 16,400 फीट की ऊंचाई पर भी टेकऑफ कर सकता है।
Published on:
03 Oct 2022 09:28 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
