11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेताजी की जमीनी हकीकत ऐसी कि एक बूथ पर 10 वोट भी नहीं ले पाए

- कमजोर बूथ के लिए अलग रणनीति बनाई
2 min read
Google source verification
Jodhpur,bjp news,Indian National Congress,Political news,2019 Parliamentary Election 2019,

नेताजी की जमीनी हकीकत ऐसी कि एक बूथ पर 10 वोट भी नहीं ले पाए

अविनाश केवलिया. जोधपुर.

विधानसभा चुनाव के ठीक चार माह बाद होने जा रहे लोकसभा चुनाव में दोनों ही राजनीति दलों के सामने चुनौतियां हैं, ऐसे क्षेत्र में अपना वोट बैंक मजबूत करने की जहां प्रदर्शन औसत से भी कम रहा। आठ विधानसभा क्षेत्र में कई बूथ ऐसे रहे जहां कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को 50 से भी कम वोट मिले। वहीं कई बूथ पर तो लोगों ने प्रत्याशियों को इस प्रकार नकारा कि 10 वोट भी नहीं जुटा पाए।

लोकसभा क्षेत्र का गणित
- 8 विस क्षेत्र है शामिल

- 13 लाख 93 हजार 871 कुल वैध मत
- 1975 कुल बूथ

- 705 वोट औसत एक बूथ पर
- 163 बूथ ऐसे जहां भाजपा को 50 से भी कम वोट मिले।

- 104 से भी कम वोट जहां कांग्रेस को 50 से कम वोट मिले।
- 37 बूथ ऐसे जहां भाजपा को 10 से भी कम वोट मिले

- 6 बूथ ऐसे जहां कांग्रेस को 10 से कम वोट मिले।

दोनों पार्टियों को चिह्नित क्षेत्रों में लगाना होगा जोर
कांग्रेस को सर्वाधिक जोर फलोदी के कुछ क्षेत्रों में लगाना होगा। साथ लूणी में भी कुछ बूथ क्षेत्र में फोकस करना होगा। भाजपा को लोहावट और पोकरण के अधिकांश क्षेत्र में जोर लगाना होगा। इस लिहाज से सबसे खराब स्थिति जोधपुर शहर की है। यहां तीन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का एक भी बूथ नहीं जहां 50 से कम वोट पड़े तो जबकि भाजपा के ऐसे 37 बूथ है।

50 से कम वोट वाले बूथ का गणित

विस क्षेत्र ----- भाजपा की बूथ संख्या ------ कांग्रेस की बूथ संख्या
फलोदी ------ 30 ------------------- 57

लोहावट ----- 23 ------------------- 2
शेरगढ़ ------ 10 ------------------- 1

पोकरण ----- 36 ------------------ 23
सरदारपुरा ---- 14 ------------------ 0

जोधपुर शहर -- 10 ----------------- 0
सूरसागर ----- 13 ------------------ 0

लूणी -------- 27 ----------------- 21
कुल ------- 163 ----------------- 104

10 से कम वोट वाले बूथ का गणित

विस क्षेत्र ---------- भाजपा के बूथ --------- कांग्रेस के बूथ
फलोदी ----------- 3 ------------------- 6

लोहावट ----------- 4 ------------------ 0
शेरगढ़ ------------ 3 ------------------ 0

पोकरण ----------- 16 ---------------- 0
सरदारपुरा --------- 4 ------------------ 0

जोधपुर शहर ------ 0 ------------------ 0
सूरसागर --------- 5 ------------------- 0

लूणी ------------ 2 ------------------- 0
कुल ----------- 37 ------------------- 6